Rajasthan

भरतपुर के टॉप पिकनिक स्पॉट, जहां प्रकृति, इतिहास और आस्था मिलकर हर सफर को बनाते हैं यादगार

Last Updated:April 19, 2026, 14:04 IST

Best Picnic Spots In Bharatpur : राजस्थान का भरतपुर शहर इतिहास, प्रकृति और आस्था का खूबसूरत संगम है. केवलादेव नेशनल पार्क की हरियाली, लोहागढ़ किले की मजबूती और गंगा मंदिर की शांति यहां की खास पहचान हैं. साथ ही बंद बरेठा, डीग जल महल और पूछरी का लौठा पिकनिक के लिए बेहतरीन जगहें हैं, जहां सुकून और यादगार अनुभव मिलता है.

भरतपुर राजस्थान का एक ऐसा शहर है. जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां आने वाले पर्यटकों को हर तरह का अनुभव मिलता है. चाहे वह प्रकृति प्रेमी हों इतिहास में रुचि रखते हों या धार्मिक आस्था से जुड़े हों भरतपुर के पिकनिक स्पॉट परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बेहद शानदार माने जाते हैं.

जिसमें भरतपुर का सबसे प्रसिद्ध स्थल केवलादेव नेशनल पार्क है. जिसे विश्वभर में पक्षी विहार के रूप में जाना जाता है. यहां सर्दियों में विदेशी पक्षियों का आगमन होता है. जो इसे और भी खास बना देता है. हरे-भरे पेड़, शांत झीलें और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को सुकून का अनुभव कराते हैं. यह देसी विदेश से कोई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. यहां पर शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक अनुभव देखने के लिए मिलता है.

इसके बाद आता है- बंद बरेठा अभ्यारण क्षेत्र ये भी भरतपुर का एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है. जो गर्मियों में अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां की पहाड़ियां, झील और वन्यजीव इसे खास बनाते हैं. प्रकृति के बीच समय बिताने और फोटोग्राफी के लिए यह जगह बहुत उपयुक्त मानी जाती है. भरतपुर और आसपास के जिलों की फेवरेट जगह में से एक है.

Add as Preferred Source on Google

इसके बाद आता है – गंगा मंदिर भरतपुर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. मंदिर का वातावरण बेहद शांत और आध्यात्मिक होता है.यहां आकर मन को शांति मिलती है. और भक्त भगवान के दर्शन कर अपने दिन को खास बना सकते हैं. यहां भरतपुर सहित आसपास के लोग दर्शन करने और अपना कुछ समय व्यतीत करने के लिए यहां आते हैं.

इसके बाद आता है – भरतपुर किला जिसे लोहागढ़ किला भी कहा जाता है. अपनी मजबूती और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यह किला जाट शासकों की वीरता की कहानी सुनाता है. इसकी दीवारें और संरचना आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं.और इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक शानदार जगह है. इसके लिए को देखने के लिए पर्यटक काफी अधिक संख्या में यहां आते हैं.

इसके बाद आता है – पूछरी का लौठा भरतपुर के पास स्थित एक रोचक और धार्मिक स्थल है. जो गोवर्धन पर्वत के अंतिम छोर पर माना जाता है. यहां की मान्यता और पौराणिक कथा इसे विशेष बनाती है. यह जगह शांत वातावरण और सुंदर दृश्यों के कारण पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है. यह धार्मिक स्थल न केवल भरतपुर बल्कि पूरे देशभर में प्रसिद्ध है. इन सभी जगहों की खास बात यह है कि यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

इसके अलावा बयाना किला डीग के जल महल ये पिकनिक स्पॉट न सिर्फ घूमने के लिए अच्छे हैं. बल्कि यहां आकर व्यक्ति को नई ऊर्जा और ताजगी का अनुभव होता है. प्रकृति इतिहास और आस्था का अनोखा संगम यहां देखने को मिलता है. जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है.अगर आप एक शांत और यादगार पिकनिक की तलाश में हैं. तो भरतपुर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां के ये सभी स्थल न केवल खूबसूरत हैं. बल्कि आपको एक अलग अनुभव भी प्रदान करते हैं.

First Published :

April 19, 2026, 14:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj