Rajasthan

जयपुर का अनोखा रामचंद्रजी मंदिर, जहां भगवान राम नहीं बल्कि श्री कृष्ण के होते हैं दर्शन

होमवीडियोधर्म

जयपुर के इस मंदिर की अनोखी कहानी, रामचंद्रजी मंदिर में विराजमान हैं श्रीकृष्ण

X
title=

जयपुर के इस मंदिर की अनोखी कहानी, रामचंद्रजी मंदिर में विराजमान हैं श्रीकृष्ण

 

arw img

Jaipur Ramchandraji Temple: जयपुर के छोटी चौपड़ के पास सिरहड्योढ़ी बाजार में स्थित श्री रामचंद्रजी मंदिर अपनी अनोखी परंपरा और भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. करीब 180 साल पुराने इस मंदिर का निर्माण महारानी चन्द्रावती ने 1840 से 1855 के बीच करवाया था. खास बात यह है कि मंदिर का नाम श्री रामचंद्रजी मंदिर होने के बावजूद यहां भगवान राम की जगह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं. मान्यता है कि महारानी चन्द्रावती श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थीं, इसलिए मंदिर में सबसे पहले कृष्ण विग्रह तैयार करवाया गया था. एक एकड़ में फैला यह मंदिर जयपुर का सबसे बड़ा वैष्णव मंदिर माना जाता है. मंदिर में 9 चौक, जालीदार झरोखे और भव्य सिंहद्वार इसकी स्थापत्य कला को खास बनाते हैं. बाजार के शोर के बीच स्थित होने के बावजूद मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही अद्भुत शांति का अनुभव होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj