Rajasthan

गर्मी में खुद को बचाना है? खाएं ये देसी फल, शरीर रहेगा ठंडा, दूर होगी थकान और मिलेगा नेचुरल एनर्जी बूस्ट

Last Updated:April 18, 2026, 16:16 IST

Tips and Tricks : गर्मी बढ़ते ही शरीर में पानी की कमी और थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में सही खान-पान बेहद जरूरी हो जाता है. शहतूत, फालसा, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं, जो आपको हेल्दी और फ्रेश बनाए रखते हैं.

गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप और बढ़ता तापमान लेकर आता है. जिससे शरीर में पानी की कमी और थकावट महसूस होने लगती है. ऐसे समय में सही खान-पान बेहद जरूरी हो जाता है. प्रकृति ने इस मौसम के लिए खास फल दिए हैं. जो न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. शहतूत, फालसा, खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज जैसे फल गर्मियों में विशेष रूप से उपलब्ध होते हैं. और लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं.

जिसमें पहला नाम है – शहतूत गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट और पोषक फल है. जो काले, लाल और सफेद रंगों में पाया जाता है. इसमें आयरन, विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ खून की कमी को भी दूर करते हैं. शहतूत का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. और गर्मी से राहत दिलाता है. इसका मीठा और हल्का खट्टा स्वाद इसे और भी खास बनाता है.

इसके बाद आता है – फालसा एक छोटा फल है.लेकिन बेहद फायदेमंद फल है. जो गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. और यह शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान करता है. फालसा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स भरपूर होते हैं. जो लू से बचाने में मदद करते हैं. इसका शरबत भी काफी लोकप्रिय है. नियमित सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है. और थकान दूर होती है.

Add as Preferred Source on Google

फिर आता है.खीरा गर्मियों का सबसे आम और फायदेमंद फल सब्जी है. जिसमें लगभग 95% पानी होता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है. खीरे में फाइबर और मिनरल्स होते हैं. जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. इसे सलाद या सीधे खाया जा सकता है.नियमित सेवन से त्वचा भी चमकदार बनती है. और शरीर हल्का महसूस करता है.

इसके बाद आती है – ककड़ी यह गर्मियों में काफी अधिक पसंद की जाती हैं. यह स्वाद और बनावट में थोड़ी अलग होती है. यह खासकर ग्रामीण और राजस्थानी इलाकों में खूब खाई जाती है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. जो शरीर को ठंडा रखती है. ककड़ी को नमक और मसाले के साथ खाने का मजा ही अलग होता है. यह पाचन को दुरुस्त रखती है.और गर्मी से राहत दिलाती है.

लास्ट में आता है – तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल माना जाता है. जो अपनी ठंडक और मिठास के लिए जाना जाता है. इसमें लगभग 92% पानी होता है. जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. तरबूज में विटामिन C पाए जाते हैं. जो दिल और त्वचा के लिए लाभकारी हैं. इसका नियमित सेवन शरीर को तरोताजा रखता है.और गर्मी से बचाव करता है.

इसके बाद आता है –  खरबूजा गर्मियों का एक रसदार और मीठा फल है. जो शरीर को ठंडक देने में बहुत कारगर होता है. इसमें विटामिन A और C भरपूर होते हैं.जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद हैं. खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होने से यह शरीर को हाइड्रेट रखता है. इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देता है.और लू से बचाने में मदद करता है.

First Published :

April 18, 2026, 16:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj