Rajasthan

tula rashifal | aaj ka rashifal | kaisa rahega aaj ka din | तुला राशि वालों का आज चमकेगा भाग्य, बस एक चीज से रहना होगा सतर्क

Last Updated:August 08, 2026, 16:02 IST

9 August Ka Tula Rashifal : तुला राशि के जातकों के लिए 9 अगस्त का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. चंद्रमा के नवम भाव में प्रवेश से भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, वहीं कारोबार करने वालों के लिए भी लाभ के अवसर बन सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की अच्छी उम्मीद है. परिवार में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है. रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करना आज का खास उपाय बताया गया है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 9 अगस्त यानी आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति में हो रहा बदलाव आपके जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आएगा. आज चंद्रमा अष्टम भाव से निकलकर आपके भाग्य स्थान यानी नवम भाव में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष में नवम भाव भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा, गुरु और पिता से जुड़ा माना जाता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपको अपने कर्म के साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है. पिछले कुछ दिनों से जो काम किसी कारण से अटके हुए थे, उनमें आज गति आने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रह सकता है.

उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा के बन रहे योगनवम भाव का संबंध उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा से होता है. विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा या आगे की पढ़ाई को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिले तो यह आपके लिए मानसिक रूप से काफी सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य और रिश्तों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिनस्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपका मन आध्यात्मिक और सकारात्मक रह सकता है. पिता, गुरु या घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सहायता मिल सकती है. परिवार में आपसी संबंध मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन सामान्य और अच्छा रहने वाला है.

आज का अचूक उपायआज रविवार का दिन है, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित है. इसलिए सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरकर उसमें थोड़ी रोली और लाल पुष्प डालें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्यदेव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना प्रकट करें. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलती है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 16:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj