शाहरुख खान ने फिल्म से हटवाया सीन तो डिप्रेशन में चला गया एक्टर, सालों बाद छलका दर्द- ‘मैंने उन्हें डांस सिखाया’

Last Updated:August 22, 2026, 18:58 IST
अगर आपने साल 2000 की फिल्म ‘जोश’ देखी है, तो आप एक्टर पुनीत वशिष्ठ से वाकिफ होंगे. उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त का रोल निभाया है. एक्टर ने अब सालों बाद खुलासा किया कि फिल्म ‘जोश’ से उनके सीन सिर्फ इसलिए काट दिए गए थे, क्योंकि उनकी एनर्जी शाहरुख खान से ज्यादा बेहतर दिख रही थी. पुनीत वशिष्ठ ने दावा किया कि वे शाहरुख खान को डांस में ट्रेन भी कर चुके हैं.
ख़बरें फटाफट
पुनीत वशिष्ठ ने ‘जोश’ में शाहरुख के दोस्त का रोल निभाया था. (फोटो साभार: Instagram@officialpuneetvashist)
नई दिल्ली: साल 2000 की पॉपुलर फिल्मों की बात होती है, तो शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय स्टारर ‘जोश’ की चर्चा जरूर होती है. इसे मंसूर खान ने निर्देशित किया था. रोमांटिक फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी, यादगार संगीत और अहम कलाकारों के शानदार अभिनय के लिए मशहूर है. एक्टर पुनीत वशिष्ठ ने भी फिल्म में ईगल गैंग के मेंबर का रोल निभाया था. वे शाहरुख के किरदार मैक्स के दोस्त की भूमिका में थे. उन्होंने अब अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके किरदार से जुड़े कई सीन फिल्म से हटा दिए गए थे.
पुनीत वशिष्ठ ने पोन्नम सचदेवा के साथ ‘दिल से दिल की बातें’ में कहा कि वे शाहरुख खान को एक एक्टर के तौर पर, खासकर एक अभिनेता के बेटे होने की वजह से बारीकी से परख सकते हैं. उन्होंने साफ कहा कि वे शाहरुख खान को ‘महान अभिनेता’ नहीं कहेंगे, लेकिन वे उन्हें एक क्रिएटिव और पावरफुल सुपरस्टार मानते हैं जो दर्शकों को एंटरटेन करना जानते हैं. उस समय भाई-भतीजावाद का मुद्दा इतना अहम नहीं था. भाई-भतीजावाद की नींव तो पड़ चुकी थी और कुछ पैमाने तय हो रहे थे, लेकिन यह आज की तरह हावी नहीं था.
आज होता है गलती का एहसासपुनीत ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को डांस में ट्रेन किया है. वे आगे कहते हैं, ‘जोश में काफी कुछ कट किया. वो मेरी एनर्जी से वाकिफ थे. जब मंसूर खान ऐसे शॉट लगाते थे, एसआरके अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते थे. एसआरके 10 फुट की जंप मारता था, मैं अपने-आप जंप मारता था तो मेरी 14 फुट की जंप होती थी. मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था, तो मुझे कट कर दिया. मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी ऐसा ही करता, लेकिन मुझे नहीं लगता मैं वैसा हूं. मैं 20 साल का था जब मैंने जोश में काम किया था. मेरी नासमझी यही थी कि मैंने जो खोया उस पर ध्यान दिया, न कि जो मुझे मिला उस पर.
डिप्रेशन और शराब की लत का हुए शिकारपुनीत वशिष्ठ ने खुलासा किया कि उस समय इंडस्ट्री में उभर रहे गुट उनके टैलेंट को सामने नहीं आने देना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्हें दरकिनार कर दिया गया. उन्होंने कहा कि टैलेंट और आत्मविश्वास होने के बावजूद उन्हें इसे दिखाने के अवसर नहीं मिले, जिसके चलते वे डिप्रेशन और शराब की लत में डूब गए. हालांकि, अब वे उस कठिन दौर को अपनी जर्नी का एक हिस्सा मानते हैं. उनका मानना है कि यह सब प्रोसेस का ही हिस्सा था.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 22, 2026, 18:58 IST



