Sports

कौन है वो एक्ट्रेस… जिसने 7 साल छोटे क्रिकेटर को बनाया हमसफर, 8 साल डेट करने के बाद रचाई शादी

होमखेलक्रिकेट

कौन है वो एक्ट्रेस… जिसने 7 साल छोटे क्रिकेटर को बनाया हमसफर

Last Updated:August 08, 2026, 16:54 IST

Who Is Charlie Chauhan marries Ramandeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने ‘कैसी ये यारियां’ फेम टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी रचाकर फैंस को सरप्राइज कर दिया. दोनों पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अपने रिश्ते को सोशल मीडिया से दूर रखा था. रमदीप सिंह ने खुद से 7 साल बड़ी चार्ली संग गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म निभाई. केकेआर की ओर से आईपीएल में खेलने वाले रमनदीप और ‘एमटीवी रोडीज 7’ से करियर शुरू करने वाली चार्ली की यह गुपचुप शादी अब खूब चर्चा में है.Amazon Prime DayTop Deals Insideकौन है वो एक्ट्रेस... जिसने 7 साल छोटे क्रिकेटर को बनाया हमसफर Zoom

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का नाता हमेशा से खास रहा है. जब भी कोई क्रिकेटर टीवी या बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ विवाह बंधन में बंधता है, तो यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. इस बार एक बेहद खूबसूरत और अप्रत्याशित जोड़ी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह पॉपुलर यूथ शो ‘कैसी ये यारियां’ फेम एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी कर ली है.

इस शादी की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दोनों ने पिछले 8 सालों से अपने प्यार को दुनिया की नजरों से बिल्कुल छुपा कर रखा था. सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर, इस रिश्ते की भनक किसी को नहीं लगने दी गई. इसके साथ ही, उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बना हुआ है. चार्ली चौहान (Charlie Chauhan) ने खुद से 7 साल छोटे क्रिकेटर रमनदीप सिंह को अपना जीवनसाथी चुना है. दोनों ने गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक तरीके से आनंद कारज की रस्म निभाई. जैसे ही इस गुपचुप शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस और टीवी जगत के सितारे उन्हें बधाई देने लगे.

‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक का सफरचार्ली चौहान भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. उनके करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज 7’ से हुई थी. इस शो में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और एक के बाद एक कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं. हालांकि, उनके अभिनय करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट वर्ष 2014 में आया, जब एमटीवी पर यूथ ड्रामा शो ‘कैसी ये यारियां’ शुरू हुआ. इस शो में उन्होंने ‘मुक्ति वर्धन’ का किरदार निभाया था. इस किरदार को फैंस का भरपूर प्यार मिला और देखते ही देखते चार्ली युवाओं के बीच एक पॉपुलर हाउसहोल्ड नाम बन गईं. ‘कैसी ये यारियां’ भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल और लोकप्रिय यूथ शोज में से एक माना जाता है.

इसके अलावा, चार्ली ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये 5’ में भी अपनी डांसिंग स्किल से दर्शकों को काफी प्रभावित किया. वह ‘एमटीवी वेब्ड’ और ‘ये है आशिकी 4’ जैसे लोकप्रिय शोज में भी अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं.

निजी जिंदगी और पुराना रिश्ताअभिनय के अलावा चार्ली चौहान की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है. ‘नच बलिये 5’ के दौरान अभिनेता और डांसर कुंवर अमर के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. हालांकि, समय के साथ यह रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. ब्रेकअप के बाद चार्ली ने अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह से प्राइवसी के घेरे में रखने का फैसला किया.

8 साल का सीक्रेट अफेयर और अचानक शादीचार्ली चौहान और क्रिकेटर रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जब अधिकांश सेलिब्रिटीज अपने रिश्ते का इजहार सोशल मीडिया पोस्ट या फोटो के जरिए करते हैं, तब चार्ली और रमनदीप ने 8 साल तक अपने अफेयर को पूरी तरह से गुप्त रखा. कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर रमनदीप सिंह और चार्ली के बीच की बॉन्डिंग इतनी मजबूत थी कि 8 साल के लंबे वक्त के बाद दोनों ने इस रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया. उम्र में 7 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों का आपसी तालमेल और प्यार इस शादी की सबसे खूबसूरत वजह बना.

गुरुद्वारे में हुई पारंपरिक शादीचार्ली और रमनदीप ने अपनी शादी को काफी सिंपल और प्राइवेट रखा. आनंद कारज की रस्म गुरुद्वारे में सिख परंपराओं के अनुसार पूरी हुई. शादी में केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए. तस्वीरों में चार्ली चौहान पारंपरिक दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं रमनदीप सिंह भी सिख दूल्हे के रूप में काफी रॉयल लग रहे हैं.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 08, 2026, 16:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj