‘न नंबर लेना न फूल भेजना’, ऐश्वर्या राय संग मीटिंग से पहले जब संजय दत्त को मिली चेतावनी, बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

Last Updated:August 08, 2026, 16:59 IST
संजय दत्त और ऐश्वर्या राय के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है. दोनों सितारों ने ‘शब्द’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. हालांकि, वे पहली बार एक फोटोशूट में मिले थे. तब संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय के करियर की संभावनाओं, उसके असर और शख्सियत पर दिलचस्प बातें कही थीं. उन्होंने उस चेतावनी का भी जिक्र किया, जो उनकी बहनों ने ऐश्वर्या राय संग मुलाकात से पहले उन्हें दी थी.
ख़बरें फटाफट
संजय दत्त-ऐश्वर्या राय ने साथ में कुछ फिल्में भी की हैं.
नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय एक्टिंग डेब्यू से पहले ही पॉपुलर हो गई थीं. वे एक कोल्ड ड्रिंक ऐड से सबकी चहेती बन गई थीं. 90 के दशक में संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय के साथ मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट किया था. तमाम सितारों की तरह वे भी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती, मासूमियत से प्रभावित हुए. उन्होंने ब्यूटी क्वीन को करीब से जाना-समझा. संजय दत्त ने एक बार ऐश्वर्या के बारे में एक बहुत ही साफ-सुथरी बात कही थी. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में आने के बाद ऐश्वर्या राय का खूबसूरत और मासूम अंदाज गायब हो सकता है.
संजय दत्त ने 1993 में उनकी खूबसूरती और करियर की संभावनाओं और उसके असर पर बात की थी. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त ने सिनेब्लिट्ज मैगजीन के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा दबाव होता है. अपनी अलग पहचान, मासूमियत और खूबसूरती को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब इंडस्ट्री के कई लोग आपको लगातार नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हों.
फिल्म इंडस्ट्री के मिजाज से करवाया परिचितसंजय दत्त ने कहा था, ‘जब आप इस ग्लैमर इंडस्ट्री में आते हैं, तो यह इंसान को बदलने और परिपक्व बनाने लगती है. वह मासूमियत खो जाती है. ऐश्वर्या के चेहरे पर अभी जो खूबसूरती है, वह गायब हो जाएगी. उन्हें फिल्म की दुनिया को सही ढंग से संभालना होगा और ऐसा करना आसान नहीं है. यहां ऐसा लगता है कि यार मुझे उससे बेहतर दिखना है. मुझे उस मुकाम तक पहुंचना है. आप दो कदम ऊपर चढ़ते हैं और 500 लोग आपको पांच कदम नीचे खींचने के लिए तैयार रहते हैं. आप फिर कठोर हो जाते हैं और वे खूबसूरत गुण खत्म हो जाते हैं.’
संजय दत्त-ऐश्वर्या राय के बीच है अच्छी दोस्ती संजय दत्त की बहनें ऐश्वर्या राय को बहुत पसंद करती थीं. हालांकि, उन्होंने संजय को चेतावनी दी थी कि जब वे मिलें तो ऐश्वर्या को लुभाने की कोशिश न करें और न ही उनका फोन नंबर लें. वे बोले, ‘फोटोशूट से पहले मेरी बहनों ने मुझे चेतावनी दी थी. उन्होंने मुझसे कहा-उन्हें लुभाने की कोशिश मत करना. उनका नंबर मत लेना. उन्हें फूल मत भेजना.’ संजय दत्त की बहनें ऐश्वर्या राय को उनके डेब्यू से पहले से ही जानती थीं. वे अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही मशहूर हो गई थीं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 08, 2026, 16:59 IST



