Entertainment

‘ब्रश क्यों नहीं करते’, समय रैना ने सुनील पाल को किया रोस्ट, सामने आते ही विवादित बयान पर हुई खुलकर बात

Last Updated:May 02, 2026, 23:40 IST

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिला. इस दौरान समय रैना और सुनील पाल एक ही मंच पर नजर आए. पुराने विवाद और बयानबाजी के बाद दोनों ने खुले दिल से अपनी बात रखी.

ख़बरें फटाफट

'ब्रश क्यों नहीं करते', समय रैना ने सुनील पाल को किया रोस्ट Zoomकपिल के शो में हुआ आमना-सामना

नई दिल्ली. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एक दिलचस्प मोमेंट देखने को मिला. इस दौरान कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल एक ही मंच एक दूसरे के आमने सामने नजर आए.दोनों ने मिलकर पुराने विवादों पर भी बात की.

दरअसल, काफी समय से सुनील पाल और समय के बीच तनातनी चल रही है. सुनील पाल ने पहले कई बार समय रैना और उनके कॉमेडी स्टाइल को निशाने पर लिया है. कई बार तो सनील ने उन्हें लेकर विवादित बयान भी जारी किए. समय ने भी सुनील पाल को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं गंवाया.

कपिल के सामने समय ने कही थी ये बात

शो की शुरुआत में ही कपिल शर्मा ने समय रैना और सुनील पाल से सुलह की बातचीत की.फिर उन्होंने सुनील को मंच पर बुलाया. ये देख समय कुछ दंग रह गए. लेकिन दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिलकर स्वागत किया. समय ने इस दौरान अपनी दिल की बात करते हुए कहा कि जिस वक्त मैं मुश्किल में था और मुझे लगा कि इंडस्ट्री मेरा साथ देगी लोग मेरा साथ देंगे. उस वक्त को किसी का सपोर्ट नहीं मिला.

कपिल ने मजाक में कसा तंज

कपिल शर्मा ने भी जब माहौल गर्म होता देखा तो, कपिल ने हंसते हु्ए सुनील पाल से कहा कि आखिर उन्होंने समय को आतंकवादी क्यों कह दिया था. क्या आपने समय को मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा था.सुनील ने भी मजाकियां अंदाज में जवाब दिया कि समय की कॉमेडी और बातें कई बार लोगों के सिर के ऊपर से जाती है. इसलिए मैंने ऐसा कहा था.सुनील ने शायराना अंदाज में अपनी बात रखी.

बता दें कि समय रैना ने यहां भी सुनील को रोस्ट करने का मौका जाने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मुझे सुनील से ये एक प्रॉब्लम है कि वह ब्रश क्यों नहीं करते.ये सुनते ही लोग हंस पड़े. समय ने ये भी कहा कि उन्होंने जितनी गालियां सीखी हैं, वह सुनील पाल के वीडियो से नहीं बल्कि उनके कमेंट सेक्शन से सीखी हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj