Rajasthan

खाली खेत में बायोचार का उपयोग क्यों है फायदेमंद, जानें मिट्टी सुधार और ज्यादा उत्पादन का तरीका

होमताजा खबरकृषि

खाली खेत में बायोचार का उपयोग क्यों है जरूरी, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Last Updated:April 20, 2026, 06:49 IST

Benefits of Biochar in Agriculture: उदयपुर में रबी फसलों की कटाई के बाद किसान खरीफ सीजन की तैयारी में जुट गए हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह समय मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए सबसे उपयुक्त है. बायोचार के उपयोग से मिट्टी में कार्बन बढ़ता है और उसकी उर्वरता में सुधार होता है. यह नमी बनाए रखने और पोषक तत्वों को लंबे समय तक संरक्षित रखने में मदद करता है. खेत की जुताई के दौरान बायोचार डालने से मानसून में बेहतर फसल उत्पादन मिल सकता है. किसान इसे गोबर खाद के साथ मिलाकर और अधिक लाभ उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. इन दिनों रबी फसलों की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं और किसान आगामी खरीफ सीजन की तैयारी में जुटने लगे हैं. ऐसे में कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय जमीन की सेहत सुधारने के लिए सबसे उपयुक्त होता है. अगर आपके खेतों में कार्बन की कमी हो रही है तो बायोचार का उपयोग कर आप मिट्टी की उर्वरता को बेहतर बना सकते हैं. उदयपुर कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. कपिल देव आमेटा के अनुसार, बायोचार मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे फसलों की ग्रोथ बेहतर होती है.

यह मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पोषक तत्वों को भी लंबे समय तक बनाए रखता है. खासकर गर्मियों के दौरान जब खेत खाली होते हैं, उस समय बायोचार डालना ज्यादा प्रभावी रहता है, क्योंकि इससे मानसून की पहली बारिश के साथ ही मिट्टी तैयार हो जाती है. बायोचार एक प्रकार का कार्बन-समृद्ध पदार्थ होता है, जिसे कृषि अपशिष्ट जैसे लकड़ी, फसल अवशेष या गोबर को नियंत्रित तापमान पर जलाकर तैयार किया जाता है.यह पूरी तरह जैविक होता है और मिट्टी की संरचना सुधारने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खेत की जुताई के समय बायोचार का प्रयोग करना सबसे सही तरीका है. सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करें और फिर प्रति बीघा 1 से 2 क्विंटल बायोचार समान रूप से खेत में फैला दें. इसके बाद दोबारा हल्की जुताई करके बायोचार को मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें. अगर संभव हो तो बायोचार के साथ गोबर की खाद या कम्पोस्ट भी मिला सकते हैं, इससे इसका असर और बढ़ जाता है.

बायोचार से क्या होंगे फायदे?

बायोचार के इस्तेमाल से मिट्टी में कार्बन स्टोर होता है, जिससे जमीन की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है.इसके अलावा यह मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कम पानी में भी फसल अच्छी हो सकती है. साथ ही यह सूक्ष्म जीवों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करता है, जिससे पौधों की जड़ों का विकास तेजी से होता है. अगर किसान मानसून से पहले अपने खाली खेतों में बायोचार का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाली फसल में उन्हें बेहतर उत्पादन और अच्छी गुणवत्ता का लाभ मिल सकता है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 06:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj