मानसून की एंट्री के साथ ही चित्तौड़ में बरपा कहर, झौंपड़ी फाड़ अंदर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत

Last Updated:July 07, 2026, 11:29 IST
Chittorgarh News : चित्तौड़गढ़ के लुनखंदा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे शिकार हुए लोगों में दादा-दादी और उनका पोता शामिल है. हादसे की सूचना के बाद लुनखंदा गांव में मातम पसर गया. हादसे के शिकार हुए लोग खेत की रखवाली के लिए वहां बनी झौंपड़ी में सोए हुए थे.हादसे के शिकार हुए दंपति अपने पोते के साथ खेत की रखवाली के लिए वहां बनी झौंपड़ी में सो रहे थे.
चित्तौड़गढ़. राजस्थान में मानसून की एंट्री होते ही प्राकृतिक आपदाओं का कहर शुरू हो गया है. चित्तौड़गढ़ के कनेरा थाना इलाके के लुनखंदा गांव में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. ये सभी फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने झोंपड़े में सोए हुए थे. मृतकों में दंपति और उनका पौत्र शामिल है. पुलिस ने तीनों के शव को कनेरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं. आज शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र ने बताया कि लुनखंदा निवासी बद्रीलाल मीणा उनकी पत्नी चंद्रीबाई और पोता विशाल सोमवार रात को खेत में बनी अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. ये तीनों फसल की रखवाली के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपूरा – सुखानंदजी मार्ग स्थित खेत पर रुके थे. रात को इलाके में मौसम बिगड़ गया. तेज बरसात के साथ बादल गरज रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
बेटे बहू अलग झौंपड़ी में सोए हुए थेबताया जा रहा है कि बद्रीलाल और उनका बेटा खेत पर अलग-अलग झोपड़ों में रहते हैं. हादसे के समय बद्रीलाल का पोता विशाल दादा दादी के साथ झोपड़ी में सोया हुआ था. तेज धमाके की आवाज सुन कर पास की झोपड़ी में सोए बद्रीलाल के बेटे और बहू दौड़ कर आए. अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था. यह देखकर वे सन्न रह गए. बाद में उन्होंने ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी.
गांव में पसर गया मातमसूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. वे तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले गए. लेकिन वहां ड्यूटी डॉक्टर ने मेडिकल चैकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र पुलिस जाब्ते के साथ पहले मौके पर और फिर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने रात को तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए. हादसे के बाद से लुनखंदा गांव में मातम पसरा हुआ है.
About the Author न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan



