Rajasthan

1 किलो चांदी के कड़े के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पैर काटकर कुएं में फेंका, जयपुर में फैली सनसनी

Last Updated:June 19, 2026, 11:18 IST

Jaipur Robbery and Murder Case: जयपुर के चाकसू स्थित शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 54 वर्षीय महिला बीना देवी की बेरहमी से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया और महिला के पास मौजूद लगभग 1 किलो चांदी के कड़े व अन्य जेवरात लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्यारों की तलाश की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में खौफनाक वारदात! 1 किलो चांदी के कड़े के लिए महिला की बेरहमी से हत्याZoomजयपुर के चाकसू में एक किलो चांदी के कड़े के लिए महिला की बेरहमी से हत्या

जयपुर. चाकसू के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया. मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपियों ने कथित रूप से 1 किलो चांदी के कड़े लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है.

मृतका की पहचान बल्लूपुरा निवासी 54 वर्षीय बीना देवी के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि बीना देवी गुरुवार को घर से मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए निकली थीं. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक कुएं के पास संदिग्ध स्थिति में कुछ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

एफएसएल टीम की ली जा रही है मदद

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला गया. शव की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के दोनों पैर काटे गए थे और शव को पत्थरों से बांधकर कुएं में फेंका गया था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. परिजनों ने बताया कि बीना देवी के पास उस दिन 1 किलो वजनी चांदी के कड़े, सोने के टॉप्स, बालियां, नाक की लौंग और अन्य आभूषण थे. लेकिन जब शव बरामद हुआ तो सभी आभूषण गायब थे. इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात लूट के इरादे से की गई है. पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंका.

विशेष मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और 50 लाख मुआवजे की मांग

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, विशेष मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. डीसीपी स्तर पर भी पूरे मामले की निगरानी की जा रही है. अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj