Health

कोल्ड ड्रिंक भूल जाएंगे, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं देसी कूल ड्रिंक, पेट और शरीर को रखें ठंडा

चंबल क्षेत्र में गर्मी  में ठंडक और ऊर्जा के लिए नींबू पानी, दही लस्सी, छाछ, बेल और मैंगो लस्सी बेहतरीन देसी पेय हैं. ये 5 मिनट में घर पर बनते हैं, लू से बचाते हैं, पेट को ठंडक देते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखकर ताजगी व स्फूर्ति बनाए रखते हैं. भीषण गर्मी और लू के बीच ठंडक पाने के लिए बाजार की कूल ड्रिंक नहीं, घर की पारंपरिक लस्सियां ज्यादा असरदार साबित हो रही हैं. नींबू पानी, दही लस्सी, छाछ लस्सी, बेल लस्सी और मैंगो लस्सी जैसे पेय 5 मिनट में तैयार होकर शरीर को तुरंत हाइड्रेशन, ऊर्जा और ठंडक देते हैं. ये प्राकृतिक ड्रिंक न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि पाचन सुधारते हैं. यह लू से भी बचाते हैं. रसोई की साधारण सामग्री से बनने वाले ये पेय सस्ते, स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प हैं. गर्मी से राहत के लिए अब लोग फिर से इन्हीं देसी पेयों की ओर लौट रहे हैं.

नींबू पानी गर्मी में तुरंत राहत देने वाला सबसे आसान पेय नींबू पानी है. एक गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़ें, स्वादानुसार चीनी या शहद और चुटकीभर नमक मिलाएं. चाहें तो पुदीना और बर्फ डालें। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है. लू से बचाने में मदद करता है. विटामिन-C से भरपूर नींबू थकान दूर करता है और ताजगी देता है. तेज धूप से लौटने पर यह पेय तुरंत स्फूर्ति देता है. बाजार की कूल ड्रिंक से बेहतर, सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है, जिसे 5 मिनट में घर पर तैयार किया जा सकता है.

दही लस्सी दही लस्सी गर्मी की पारंपरिक ठंडी सौगात है. एक कटोरी ताजा दही में ठंडा पानी मिलाकर मथें, स्वादानुसार चीनी डालें और ऊपर से इलायची पाउडर छिड़कें. कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं. यह पेय पेट को ठंडक देता है, पाचन सुधारता है. यह शरीर को ऊर्जा देता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक तत्व आंतों के लिए लाभकारी होते हैं. तेज धूप या लू के बाद दही लस्सी पीने से तुरंत आराम मिलता है. यह बाजार की मीठी ड्रिंक से कहीं ज्यादा पोषक और स्फूर्तिदायक है.

छाछ लस्सी छाछ लस्सी गर्मी में सबसे हल्का और लाभकारी पेय माना जाता है. दही को पानी के साथ पतला कर अच्छी तरह मथें, उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाएं। यह पेय शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. छाछ पाचन तंत्र को मजबूत करती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत देती है. लू लगने की स्थिति में छाछ बहुत लाभकारी होती है. इसे दिन में दो बार पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है. स्वाद में हल्की, सेहत में भारी, यह पेय गर्मी का सच्चा साथी है.

बेल लस्सी बेल का फल गर्मी में अमृत समान माना जाता है. बेल के गूदे को पानी में घोलकर छान लें, उसमें दही या छाछ मिलाकर हल्की मिठास डालें। यह बेल लस्सी शरीर को अंदर से ठंडक देती है और लू से बचाव करती है. बेल पेट की गर्मी, कब्ज और अपच में राहत देती है. आयुर्वेद में इसे शीतल और पाचनवर्धक बताया गया है. धूप से लौटने पर बेल लस्सी पीने से शरीर तरोताजा हो जाता है. यह प्राकृतिक, स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

मैंगो लस्सी मैंगो लस्सी स्वाद और ठंडक का बेहतरीन मेल है. पके आम के गूदे को दही, ठंडे पानी और थोड़ी चीनी के साथ ब्लेंड करें. ऊपर से इलायची या केसर डालें। यह पेय ऊर्जा से भरपूर होता है. यह शरीर को ठंडा रखता है. आम में मौजूद विटामिन और दही के पोषक तत्व मिलकर गर्मी में ताकत देते हैं .लू और थकान के बाद मैंगो लस्सी तुरंत स्फूर्ति देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली यह लस्सी 5 मिनट में तैयार होकर बाजार की ड्रिंक को पीछे छोड़ देती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj