Entertainment

पहले 2 हफ्ते फिल्म रही बेहाल, तीसरे सप्ताह बाबा की भक्ति का चढ़ा खुमार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

Last Updated:August 26, 2026, 23:36 IST

Film Hanuman Ansh Collection: महान संत नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग को छू रही है. लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. नतीजतन, पहले हफ्ते 1.08 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ने 19वें दिन 4.67 करोड़ रुपये कमाए. शुरुआती दो हफ्ते ठंडी रही फिल्म अब तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है. भारी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

2 हफ्ते फिल्म रही बेहाल, तीसरे सप्ताह चढ़ा खुमार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाहीZoomफिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली: ‘सब से प्यार करो, सब की सेवा करो, राम का नाम लो’ इस वाक्य में महान संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक सीख का सार छिपा है. उन्होंने अपनी जिंदगी और काम से लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया. अब इस महान संत की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिया है. फिल्म का नाम है- ‘हनुमान अंश’ जो 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म शुरुआती दो हफ्ते कोई कमाल नहीं दिखा पाई, मगर तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जादू हुआ. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई. नतीजतन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

फिल्म में दर्शकों की अचानक रुचि बढ़ना, अपने-आप में अनूठी घटना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 अगस्त को ‘हनुमान अंश’ के 909 स्क्रीन पर शोज दिखाए गए थे, जिसके अगले दिन इसे 1847 स्क्रीन्स पर दिखाया गया. टिकट के दामों में आई कमी ने इसे और बढ़ाया. 24 घंटे में फिल्म के कलेक्शन में 274% का उछाल आया.

19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ चमत्कारनीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है. इसने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस से 4.67 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से अब तक 10.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये है, जबकि पहले हफ्ते इसकी कमाई 1.08 करोड़ रुपये थी, जो दूसरे हफ्ते 40 लाख रुपये तक सिमट कर रह गई थी. मगर 15वें दिन इसके कलेक्शन में चमत्कारी इजाफा हुआ. इसने 15 लाख रुपये कमाए. 16वें दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये कमाए, जो 17वें दिन बढ़कर 2.2 करोड़ रुपये हो गया. 18वें दिन फिल्म ने गिरावट के बावजूद 1.25 करोड़ रुपये कमाए. 19वें दिन तो फिल्म ने 4.67 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड कायम किया.

गेम-चेंजर साबित हुआ तीसरा रविवारफिल्म ‘हनुमान अंश’ को बनाने में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये खर्च हुए. फिल्म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या अहम भूमिकाओं में हैं. ‘हनुमान अंश’ ने अपना तीसरा वीकेंड 3.40 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई के साथ पूरा किया. यह आंकड़े उस फिल्म के लिए यकीन से परे हैं जो पहले 14 दिनों में सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी और जिसे फ्लॉप माना जा रहा था. ‘हनुमान अंश’ के लिए असली गेम-चेंजर इसका तीसरा रविवार (23 अगस्त) रहा.

दिल-ओ-दिमाग पर घर कर रही कहानीफिल्म में नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है. वे जब तेरह साल के थे, तब अपना शहर ‘ब्रज’ छोड़ देते हैं. दरअसल, उन्हें अपनी मां की मौत के बाद लगता है कि सिर्फ ईश्वरीय प्रेम ही उन्हें फिर से मिला सकता है. यह उनके लिए यह कोई तपस्या नहीं थी, बल्कि हनुमान के जरिए भगवान राम से जुड़ने की कोशिश थी. जब वे राजकोट के एक वैष्णव मंदिर पहुंचते हैं, तो वहां के बूढ़े महंत को वे अपने जैसे ही विचारों वाले इंसान लगते हैं. लक्ष्मण दास को समझ आता है कि धार्मिक संगठन भी एक तरह की कैद हो सकते हैं. कई सालों तक लक्ष्मण चुपचाप घूमते रहते हैं, पेड़ों के नीचे बैठकर ध्यान करते हैं, नदियों के किनारे सोते हैं और भीख मांगकर गुजारा करते हैं. वे पक्षियों के गीतों और प्रकृति की दूसरी चीजों से आध्यात्मिकता को महसूस करते हैं. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों में घर कर रही है. फिल्म आगे भी अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर सकती है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 26, 2026, 23:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj