Rajasthan

बीजेपी-कांग्रेस मुख्यालयों पर टूटकर पड़ रहे दावेदार, जानिये क्या है पार्टियों का मूड?

Last Updated:August 26, 2026, 17:09 IST

Rajasthan Local Body Elections : राजस्थान में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस आगामी तीन चार दिन में टिकटों का ऐलान कर देगी. इससे पहले टिकट पाने की होड़ में बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालयों पर दावेदारों का जमघट लगा हुआ है. टिकट के दावेदार अपने-अपने इलाके के बड़े नेताओं के भी चक्कर काट कर रहे हैं. वहीं पार्टियां दावेदारों के बायोडाटा खंगाल कर उनकी कुंडलियां बनाने में जुटी है. जानें क्या है दोनों प्रमुख पार्टियों का मूड.बीजेपी-कांग्रेस मुख्यालयों पर टूटकर पड़ रहे दावेदार, जानिये पार्टियों का मूडZoomजयपुर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यालयों में दावेदारों की लगी भीड़.

रोशन शर्मा/ अरबाज अहमद.

जयपुर. राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल खासा तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदार ऐड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं. राजधानी जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालयों पर दावेदारों की भीड़ टूटकर पड़ रही है. टिकट की उम्मीद लगाए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय नेताओं से लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं. बुधवार को भी भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला. कार्यकर्ता संभावित टिकट के लिए अपना बायोडाटा लेकर नेताओं से मुलाकात करते नजर आए. दोनों ही पार्टियां दावेदारों को पूरी तरह से कसौटी पर परखकर टिकट देने के मूड में लग रही है. बीजेपी ने जहां इसके लिए पांच पैरामीटर तय किए हैं. वहीं कांग्रेस भी दावेदारों की पूरी कुंडली खंगालकर ‘जिताऊ’ पर दांव लगाने का मूड बनाए हुए है. कांग्रेस का इस बार फोकस यूथ पर ज्यादा है.

टिकट को लेकर बढ़ती भीड़ के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को साफ कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें और पार्टी मुख्यालय को सीधे अपना बायोडाटा भेज रहे हैं. जबकि कार्यकर्ताओं को अपना बायोडाटा अपने क्षेत्र के नेताओं को देना चाहिए. स्थानीय स्तर पर स्क्रूटनी के बाद योग्य उम्मीदवारों के नाम आगे भेजे जाएंगे. मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. ऐसे में क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले योग्य और ईमानदार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिया जाएगा. निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में बड़ी संख्या में निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे.

बीजेपी इन पैरामीटर पर करेगी प्रत्याशी का चयनफिलहाल टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है और भाजपा प्रदेश मुख्यालय से लेकर स्थानीय स्तर तक चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं. बीजेपी इस बार पहले चरण में दावेदार की बूथ और मंडल स्तर पकड़ जांचेगी. दूसरे चरण में स्थाीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से दावेदार के बारे में फीडबैक लिया जाएगा. तीसरे चरण में दावेदार के सामाजिक समीकरण, व्यक्तिगत जनाधार तथा छवि को देखा जाएगा. उसके बाद स्थानीय विधायक या विधायक प्रत्याशी समेत सांसद तथा सांसद प्रत्याशी और पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों की राय ली जाएगी. फिर इन सभी चरणों की रिपोर्ट को मिलाकर फाइनल रिपोर्ट के आधार पर पैनल बनाकर प्रत्याशी फाइनल किया जाएगा.

कांग्रेस का ‘जिताऊ’ और ‘टिकाऊ’ उम्मीदवारों पर फोकस
दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बुधवार को जयपुर में पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात निकाय चुनाव को लेकर बातचीत की. डोटासरा बोले इस बार ‘जिताऊ’ और ‘टिकाऊ’ उम्मीदवारों पर ही फोकस रहेगा. बिकाऊ उम्मीदवारों से पूरी तरह परहेज किया जाएगा. निकाय चुनाव में कांग्रेस युवाओं पर काफी ध्यान दे रही है. युवा और बुजुर्ग दोनों बराबर के दावेदार होंगे तो युवाओं को प्राथमिकता देने की कोशिश की जाएगी. डोटासरा बोले प्रयास रहेगा कि बुजुर्ग युवाओं को अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाएं. उम्मीदवार चयन में जीतने की क्षमता को ही आधार बनाया जाएगा.

डोटासरा का दावा किसी तरह की बगावत की स्थिति नहीं हैउन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में किसी तरह की बगावत की स्थिति नहीं है. सभी नेता और कार्यकर्ता मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे. डोटासरा ने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं की जासूसी कराने का आरोप लगाया. वे बोले सीएमओ से फोन कर इंटेलिजेंस और SDM स्तर के अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है. भाजपा नेताओं को नजरअंदाज कर अधिकारियों से पूछा जा रहा कौन है उम्मीदवार जिताऊ है. डोटासरा बोले इस बार कांग्रेस का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा शहरों में कांग्रेस के बोर्ड बनाना है. डोटासरा ने दावा किया कि शहरों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस बड़ा ‘सरप्राइज’ देगी.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 16:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj