4.51 मिनट का वो गाना, बहन की राखी, जो भाई का साथ और बचपन की यादों का करता है ताजा

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस रिश्ते का जश्न है. जिसमें प्यार, नोकझोंक, भरोसा और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा छिपा होता है. इसी खूबसूरत एहसास को आवाज देता है फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का गाना ‘धागों से बांधा’. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की दिल छू लेने वाली आवाज में सजा यह गाना सुनते ही बचपन की यादें और भाई-बहन का मासूम रिश्ता आंखों के सामने ताजा हो जाता है. हिमेश रेशमिया के संगीत और इरशाद कामिल के खूबसूरत बोलों ने इस गीत को और खास बना दिया है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का यह गाना रक्षाबंधन के मौके पर भावनाओं से जुड़ने वाला एक यादगार गीत बन जाता है. इसमें रिश्ते की मिठास के साथ बिछड़ने का डर और हमेशा साथ रहने की दुआ भी महसूस होती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



