90 की बोल्ड बाला, फोटोशूट से मचाया था तहलका, अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा नाम तो रातोंरात छोड़ दिया था देश

Last Updated:April 29, 2026, 08:34 IST
90 के दशक की वो बोल्ड बाला जिसने अपने कातिलाना लुक्स से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. उनकी एक झलक पाने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती थी, लेकिन करियर के पीक पर एक्ट्रेस ऐसे विवाद में फंसी कि उन्हें इंडस्ट्री ही नहीं देश भी छोड़ना पड़ गया था. पिछले साल उन्होंने वापसी की और फिर एक बार लंबे समय तक विवादों में घिरी रहीं.
नई दिल्ली. ममता कुलर्णी ने 90 के दौर में कई फिल्मों में काम किया था. वो बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और सिजलिंग एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. ममता कुलकर्णी ने 1992 में बॉलीवुड में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाज़ी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया, जहां वो सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं.
करियर के शुरुआती दौर में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस 90 की टॉप हीरोइनों की सूची में शामिल हो गईं. स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उनका चर्चित फोटोशूट और फिल्मी दुनिया में खुलकर अपनी बात रखना उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता था. उनके बोल्ड फोटोशूट पर भी काफी हंगामा हुआ था.
जब एक्ट्रेसेस पर्दे पर बोल्ड कपड़े पहने से भी कतराती थीं, उस दौर में भी उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट कराने का फैसला लिया था. एक्ट्रेस ने अपने इस बोल्ड फैसले से सबको हैरान कर दिया था. वो अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर थीं जिस वजह से कोई भी मेकर उनके साथ काम करने से कतराता था.
Add as Preferred Source on Google
धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के पॉलिटिक्स के चलते एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो गया. उन्हें बॉलीवुड ने दर किनार कर दिया. इस दौरान ममता कुलकर्णी की निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल मची रही. उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जोड़ा गया. कहा जाता रहा कि एक्ट्रेस ने डॉन से शादी कर ली थी.
एक्ट्रेस का नाम ड्रग स्मग्लिंग मामले में सामने आया जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड ही नहीं भारत भी छोड़ना पड़ गया. वो कई साल तक विदेशों में छिप छिपकर जीती रहीं. वो पहले दुबई में कई साल रहीं फिर दक्षिण अफ्रीका, और उसके बाद केन्या.
साल 2015 में एक्ट्रेस का नाम ड्रग्स रैकेट में सामने आया था. पुलिस ने दावा किया था कि वो ड्रग्स सप्लाई करने वाले दोषियों में शामिल थीं. एक्ट्रेस का नाम विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा था जो दाऊद अब्राहिम के लिए काम करता था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी ने शादी कर ली थी.
2025 में ममता की भारत वापसी ने फिर सभी का ध्यान खींचा, लेकिन इस बार वजह फिल्में नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता थी. महाकुंभ के दौरान उन्होंने संन्यास की राह अपनाई, नया धार्मिक नाम धारण किया और अपने पुराने जीवन से दूरी बनाने का प्रतीकात्मक संदेश दिया. हालांकि उनका यह अध्याय भी विवादों में घिरा रहा.
विवादों को चलते ममला कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा से बाहर कर दिया गया. उनके अंडरवर्ल्ड से जुड़े पुराने संबंधों के चलते उन्हें अखाड़ा के लोगों ने सदस्य मानने से साफ इनकार कर दिया. इससे पहले कि उन्हें पूरी तरह निकाला जाता, ममता ने खुद इस्तीफा दे दिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 29, 2026, 08:34 IST



