PBKS vs RR Turning Point: 6 फीट 4 इंच लंबे स्पिनर की 2 बॉल ने पलट दिया मैच का पासा, फुल स्पीड में दौड़ती पंजाब किंग्स की ट्रेन पटरी से उतरी

Last Updated:April 29, 2026, 07:34 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार जीत पर जीत दर्ज कर रही पंजाब किंग्स की टीम का अजेय रथ राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को रोक दिया. 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में 7 मैच में छह मैच अपने नाम करने वाली श्रेयस अय्यर की टीम का पाला 6 फीट 4 इंच लंबे स्पिनर से पड़ा. यश राज पुंजा ने सिर्फ दो विकेट झटके लेकिन मैच का रुख मोड़ दिया. 
राजस्थान रॉयल्स के यश राज पुंजा के दो विकेट ने बदला पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जो लगातार 7 मैच ना हारने सिलसिला जारी रखा था वो आखिरकार टूट गया. इसके पीछे राजस्थान रॉयल्स का 6 फीट 4 इंच लंबा स्पिनर रहा. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक बार फिर टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन यश राज पुंजा ने ऐसा नहीं होने दिया. शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सही समय पर दो खतरनाक बैटर का विकेट चटकाया और मैच का रुख मोड़ दिया.
टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इरादा पंजाब की फॉर्म में चल रही बल्लेबाजी को सस्ते में रोकने का था. श्रेयस अय्यर की टीम ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे इस सीजन में क्यों अजेय हैं और राजस्थान की लाख कोशिश के बाद भी 20 ओवर में 222/4 का मजबूत स्कोर बना दिया. लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था अगर युवा स्पिनर यश ने प्रभसिमरन और कूपर कॉनॉली का विकेट ना झटका होता.
यश राज पुंजा ने कूपर और प्रभसिमरन को चकमा दिया
पंजाब आराम से रन बना रही थी जब पुंजा को गेंदबाजी के लिए लाया गया और उन्होंने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता दिखाते हुए शानदार गेंदबाजी की. उनका पहला विकेट नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर आया. उन्होंने कूपर कॉनॉली को एक शानदार गूगली से धोखा दिया. गेंद फुल और ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट के लिए लालच में आ गया. कॉनॉली ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ऊंचा मारकर लॉन्ग ऑफ की ओर भेज दिया. डोनोवन फेरेरा ने कैच लपक लिया.
Cooper Connolly ✅Prabhsimran Singh ✅
Youngster Yash Raj Punja stepped up to the challenge today! 👏



