Rajasthan

RAS Exam Topper : नौकरी के साथ तैयारी, और अब RAS में पांचवां स्थान… जानें टॉपर विक्रम खिरिया की प्रेरक यात्रा!

Last Updated:October 15, 2025, 22:50 IST

RAS Topper Vikram Khiriya: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परिणाम में नागौर जिले के डेगाना उपखंड के जावला गांव निवासी विक्रम खिरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं रैंक हासिल की है. विक्रम वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत हैं.विक्रम खिरिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परिणाम में नागौर जिले के डेगाना उपखंड के जावला गांव निवासी विक्रम खिरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं रैंक हासिल की है. विक्रम वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत हैं.

विक्रम खिरिया

विक्रम खिरिया पंचायत समिति भेरून्दा में ग्राम विकास अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे रोजाना ड्यूटी पर जाने से पहले सुबह तीन घंटे पढ़ाई करते थे. विक्रम पहले भी RAS की परीक्षा दे चुके हैं और हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा रखते थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी की.

विक्रम खिरिया

उन्होंने बताया कि VDO की नौकरी के कारण फील्ड में लगातार रहना पड़ता था और जिम्मेदारी भारी नौकरी थी, जिससे पढ़ाई के लिए समय निकालना मुश्किल होता था. इसके बावजूद उन्होंने अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित किया. रोजाना सुबह 4 से 7 बजे तक पढ़ाई करते और रात में मोबाइल पर स्टडी वीडियो देखते थे. रविवार और छुट्टियों के दिन वे पूरे दिन पढ़ाई में बिताते थे.

विक्रम खिरिया

विक्रम ने बताया कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहे ताकि ध्यान केवल पढ़ाई पर रहे. त्यौहारों के दौरान भी जब घर जाते थे, तब बाकी लोग जश्न मनाते, और वे अपने कमरे में अकेले बैठकर पढ़ाई करते थे. उनका मानना है कि अनुशासन और एकाग्रता ही सफलता की कुंजी होती है.

विक्रम खिरिया

उन्होंने बताया कि उनके पिता ओंकार सिंह अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं. परिवार ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और लगातार मोटिवेट किया. विक्रम का कहना है कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें हर कठिनाई में मजबूती दी और लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की.

विक्रम खिरिया

विक्रम खिरिया ने बी.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई एमएनआईटी जयपुर से की है. कॉलेज के समय से ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे प्रशासनिक सेवा में जाएंगे. तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया और उसी दिशा में निरंतर मेहनत जारी रखी.

विक्रम खिरिया

यह विक्रम खिरिया का दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने पांचवीं रैंक प्राप्त कर अपनी मेहनत साबित की. इससे पहले वर्ष 2021 में वे VDO परीक्षा में राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहे थे. उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन की तीसरी प्रतियोगी परीक्षा थी, जिनमें से दो में उन्होंने सफलता हासिल की है.

First Published :

October 15, 2025, 22:50 IST

homerajasthan

नौकरी के साथ तैयारी, अब RAS में 5वी रैंक… जानें टॉपर विक्रम की प्रेरक यात्रा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj