Rajasthan
त्योहारों में सफर होगा आसान! अजमेर से शुरू होंगी 11 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम

Ajmer: दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल से घोषित 29 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेनों में से 11 ट्रेनों का संचालन आज (22 अक्टूबर) से शुरू कर दिया है. रेलवे ने सुरक्षा, सफाई और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ और विशेष इंतज़ाम किए हैं.



