दीपावली के बाद टूटे दीपक का पुनः उपयोग और सजावट के उपाय

Last Updated:October 24, 2025, 22:05 IST
Tips and Tricks: दीपावली के बाद बचे हुए मिट्टी के दीपक सिर्फ कबाड़ नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी का नया जरिया हैं. थोड़ी सोच और मेहनत से इन्हें सुंदर सजावट, एरोमा कैंडल, मिनी प्लांटर या बगीचे की शोभा बढ़ाने वाले आइटम में बदला जा सकता है. टूटे दीयों को फेंकने के बजाय इनका दोबारा उपयोग न केवल घर को आकर्षक बनाता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक साबित होता है.
दीपावली के त्योहार के बाद हर घर में ढेरों मिट्टी के दीपक बचे रह जाते हैं, इनमें से कुछ टूटे होते हैं, कुछ जले हुए और कुछ अधजले रह जाते हैं. ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन वास्तव में ये पुराने दीये कई तरह से दोबारा काम में लाए जा सकते हैं. थोड़ी क्रिएटिविटी सोच से ये टूटे हुए दीपक न सिर्फ घर की शोभा बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कुछ आसान और असरदार घरेलू तरीके जिनसे आप इन दीपकों का सुंदर और उपयोगी रूपांतरण कर सकते हैं.

मिट्टी के टूटे दीपक बगीचे की सुंदरता बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी हैं, इन्हें पौधों के गमलों के किनारे आधा दबाकर या मिट्टी में सजा कर रखा जा सकता है. इससे पौधों को नेचुरल लुक मिलता है. साथ ही, आप इनमें थोड़ा पानी भरकर मिनी वॉटर बाउल बना सकते हैं, जो पक्षियों और कीड़ों के लिए जल स्रोत का काम करेगा, इससे न केवल बगीचा आकर्षक लगेगा बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा.

बचे हुए दीयों को अच्छे से धोकर सूखा लें और उनमें थोड़ा मोम डालें, फिर उसमें एरोमा ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं. जब आप इसे जलाएंगे तो यह न केवल हल्की रोशनी देगा बल्कि पूरे कमरे में खुशबू भी फैलाएगा. यह तरीका विशेष रूप से पूजा घर, लिविंग रूम या बाथरूम के लिए बहुत सुंदर प्रभाव देता है.

टूटे हुए छोटे दीपकों में हल्की मिट्टी भरकर धनिया, मेथी, तुलसी या गेंदा जैसे पौधों के बीज लगाए जा सकते हैं. यह न केवल सुंदर दिखते हैं बल्कि जब ये पौधे अंकुरित होते हैं तो घर में हरियाली का सुंदर अहसास कराते हैं. इन मिनी पौधों को बालकनी, खिड़की के पास या छत पर रखा जा सकता है, जिससे घर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है.

घरेलू सजावट या इंटीरियर डेकोर के रूप में इन दीपकों का उपयोगी हैं, इन्हें पेंट, रिबन, मोती और ग्लिटर से सजाकर सुंदर हैंगिंग या सेंटर टेबल डेकोरेशन बना सकते हैं. कुछ लोग इन्हें पानी से भरी थाली में रखकर फ्लोटिंग कैंडल की तरह भी सजाते हैं, जो रात के समय बेहद आकर्षक दृश्य देता है. यह आपके घर को त्योहारी माहौल देता है और देखने वालों पर खास प्रभाव डालता है.

मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए इन दीपकों का उपयोग कर सकते हैं अगर दीपक बहुत अधिक टूट गए हैं और दोबारा उपयोग में नहीं लाए जा सकते, तो इन्हें मिट्टी में दबा दें. चूंकि ये प्राकृतिक मिट्टी से बने होते हैं, इसलिए ये धीरे-धीरे गलकर मिट्टी में मिल जाते हैं और उसे जैविक रूप से समृद्ध बनाते हैं. इससे पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है.
First Published :
October 24, 2025, 22:05 IST
homerajasthan
बचे हुए मिट्टी के दीपक सिर्फ कबाड़ नहीं, बल्कि हो सकती है ये क्रिएटिविटी



