285 साल से जारी रहस्य… जयपुर का वो मंदिर जहां हर पूजा होती है दो बार! – हिंदी

285 साल से जारी रहस्य… जयपुर का वो मंदिर जहां हर पूजा होती है दो बार!
Prem Bihariji Temple Jaipur: जयपुर. गुलाबी नगरी जयपुर अपने प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जिनकी परंपराएं और मान्यताएं आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. ऐसा ही एक मंदिर है — 285 वर्ष पुराना प्रेम बिहारीजी मंदिर, जो जयपुर के चांदपोल बाजार की पुरानी बस्ती, जयलाल मुंशी का रास्ता में स्थित है. यह मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं और वास्तुकला के लिए जाना जाता है. यहां 53 शालिग्राम शिलाओं की पूजा की जाती है और मंदिर में राधा-कृष्ण की अष्टधातु की दो-दो प्रतिमाएं विराजमान हैं. यह जयपुर का एकमात्र मंदिर है जहां इतने बड़े पैमाने पर शालिग्राम शिलाओं की नियमित सेवा की जाती है.
homevideos
285 साल से जारी रहस्य… जयपुर का वो मंदिर जहां हर पूजा होती है दो बार!




