Bhilwara girl silver medal | National Shooting Championship 2025 | Rajasthan shooting news | Bhilwara sports news | 68th National Shooting Championship result

Last Updated:December 20, 2025, 20:50 IST
Bhilwara Girl Silver Medal: 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भीलवाड़ा की बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है. कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपनी सटीक निशानेबाजी और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की. उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है. यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
भीलवाड़ा: अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. भीलवाड़ा शहर की रहने वाली खिलाड़ी रीता जाट ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह साबित कर दिखाया है. दिव्यांग होने के बावजूद रीता ने कभी हालात के सामने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष किया, जिसका नतीजा आज राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है.

राजधानी दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप 2025 प्रतियोगिता में भीलवाड़ा पुलिस शूटिंग रेंज की शूटर रीता जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. रीता ने 50 मीटर वूमेन पिस्टल इवेंट में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

भीलवाड़ा की बेटी रीता जाट भीलवाड़ा की पुलिस लाइन में स्थित शूटिंग रेंज लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप 2025 प्रतियोगिता में भीलवाड़ा पुलिस शूटिंग रेंज के कुल 28 शूटर विभिन्न इवेंट्स में भाग ले रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी जिले के खेल जगत और पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है. रीता जाट की सफलता ने न सिर्फ शूटिंग रेंज बल्कि पूरे भीलवाड़ा जिले का मान बढ़ाया है. इस सफलता को लेकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने भी जाट को बधाई दी हैं.
Add as Preferred Source on Google

भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर क्षेत्र के मलान इलाके में रहने वाली रीता जाट इससे पहले भी शूटिंग के माध्यम से जिला, प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बना चुकी हैं. रीता का सपना भविष्य में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना है. रीता जाट कहती हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है. कभी अपने कमजोरी से डरना नहीं चाहिए और इसको अपनी ताकत बनाना चाहिए.

रीता की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है. रीता ने बताया कि उनके पिता नारायण जाट ने हमेशा उन्हें मोटिवेट किया और कठिन समय में हौसला बढ़ाया. वहीं, पिता नारायण जाट का कहना है कि बेटी कभी-कभी निराश हो जाती थी, लेकिन परिवार ने हमेशा उसका आत्मविश्वास बनाए रखा. आज रीता का शूटिंग के प्रति जुनून और मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है.
First Published :
December 20, 2025, 20:50 IST
homerajasthan
भीलवाड़ा की बेटी का धमाका! 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर



