National

‘ब्राजील मॉडल’ वाली कहानी अब मेट्रो में जा-जाकर सुना रही कांग्रेस, यूथ विंग कर रही अनोखा प्रचार

Last Updated:November 08, 2025, 23:22 IST

Brazil Model Congress Campaign: कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि हरियाणा चुनाव में ब्राजील की महिला की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल कर 22 अलग-अलग जगह वोट बनवाए गए. बाद में इन वोटों का इस्‍तेमाल बीजेपी के पक्ष में वोटिंग के लिए किया गया. यूथ कांग्रेस ने हैदराबाद मेट्रो में इसे लेकर अभियान भी चलाया.ब्राजील मॉडल वाली कहानी मेट्रो में सुना रही कांग्रेस, यूथ विंग का अनोखा प्रचारवोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए.

नई दिल्‍ली. हैदराबाद मेट्रो में शुक्रवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और माइक लेकर ट्रेन में सवार हुए. उनका मकसद था लोगों को कथित वोट चोरी को लेकर जागरुक करना. पार्टी की तरफ से बांटे गए पोस्‍टर में बीजेपी को ब्राजील जनत पार्टी कहकर संबोधित किया गया. राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बार-बार ब्राजील की एक मॉडल की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल किए जाने की बात कही थी. अब इन्‍हीं आरोपों को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच पेश करती नजर आई.

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि हरियाणा चुनाव में ब्राजील की महिला की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल कर 22 अलग-अलग जगह वोट बनवाए गए. बाद में इन वोटों का इस्‍तेमाल बीजेपी के पक्ष में वोटिंग के लिए किया गया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में है और अगर वोट की चोरी होगी तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया की मुहिम को जमीनी रूप देने का दावा किया और कहा कि अब हर जगह गली, मोहल्लों और मेट्रो तक लोग ब्राजील मॉडल की सच्चाई समझने लगे हैं. मेट्रो में मौजूद कई यात्रियों ने भी इस पहल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj