Health

छोटा सा फल, बड़े फायदे! घर पर बनाएं यह लाजवाब आंवला मुरब्बा, जो बढ़ाएं अपकी इम्यूनिटी और बीमारियों से बचाए

बनाने की विधि:

1. आंवले उबालना:सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धो लें और एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करके आंवले उबालें. ध्यान रखें कि आंवले पूरी तरह से गलें नहीं, बस हल्के से नरम हो जाएं ताकि उनकी कलियां अलग की जा सकें.

2. कलियां अलग करना:अब उबले हुए आंवलों को ठंडा होने दें. फिर हाथ से या चाकू की मदद से उनकी कलियां अलग कर लें. इससे चाशनी अंदर तक अच्छे से समा जाती है.

3. चाशनी तैयार करना:एक गहरे पैन में पानी और चीनी डालकर गैस पर रखें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो धीमी आंच पर पकाते हुए 2 तार की चाशनी बना लें.

4. आंवले डालना:अब इसमें उबले हुए आंवले की कलियां डालें और हल्की आंच पर करीब 10–15 मिनट तक पकाएं. जब आंवले पारदर्शी दिखने लगें तो गैस बंद कर दें.

5. स्वाद बढ़ाने वाले मसाले:जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर या केसर डालें. इससे स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाते हैं.

6. ठंडा कर स्टोर करें:तैयार मुरब्बा को ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कांच की जार में भरकर फ्रिज में रख दें. यह कई महीनों तक खराब नहीं होता.

आंवले के मुरब्बे के जबरदस्त फायदे:

1. इम्युनिटी बूस्टर:आंवले में विटामिन सी की मात्रा संतरे से भी कई गुना अधिक होती है. यह शरीर में संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है.

2. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद:नियमित सेवन से त्वचा ग्लो करने लगती है और बाल मजबूत होते हैं. यह बालों में समय से पहले सफेदी को भी रोकता है.

3. पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त:आंवले का मुरब्बा खाने से पाचन सुधरता है. यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है.

4. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है:आंवले में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के टॉक्सिन्स को निकालते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं.

5. हड्डियों को बनाता है मजबूत:इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूती देते हैं, जो सर्दियों में खासतौर पर जरूरी होता है.

खाने का सही तरीकारोजाना सुबह खाली पेट या खाने के बाद एक या दो टुकड़े आंवले का मुरब्बा खाएं. इसे दूध या गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है. बच्चे और बुजुर्ग दोनों इसे आसानी से खा सकते हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है. सर्दियों में जब ठंडी हवाएं चलती हैं और शरीर को अंदर से गर्म रखने की जरूरत होती है, तब आंवले का मुरब्बा एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. यह शरीर को न सिर्फ ऊर्जावान रखता है बल्कि बीमारियों से बचाने की ढाल भी बनता है. तो इस बार सर्दियों में बाजार से तैयार मुरब्बा खरीदने के बजाय घर पर बनाइए स्वीटी पटेल की यह आसान आंवला मुरब्बा रेसिपी, जो स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj