Bajra Laddu: बिना दवाई दूर होगी सर्दी: ट्राई करें दादी–नानी के खास जादूई लड्डू, जानें इसकी आसान रेसिपी

Last Updated:November 15, 2025, 21:30 IST
Bajra Laddu: सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को गर्माहट देने के लिए दादी-नानी के नुस्खों में से एक बेहतरीन उपाय हैं बाजरे के लड्डू. ये लड्डू बाजरे के आटे, गुड़, देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और गोंद से तैयार होते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ सर्दी से बचाव करते हैं. घर पर इन्हें बनाना बहुत आसान है और एक बार रोज़ खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं नहीं होती.
ख़बरें फटाफट
पाली. सर्दी हो या फिर गर्मी का मौसम दादी और नानी के कुछ ऐसे खास देसी नुस्खें जिनसे चाहे कैसा भी मौसम हो कभी बीमार नहीं पड़ते थे और आज भी जब सर्दी हो तो वही दादी-नानी के जमाने के खास बाजरे के आटे का इस्तेमाल कर आप ऐसे जादूई लड्डू बना सकते है जो आपके शरीर को इस सर्दी के मौसम में भी गर्माहट देने का काम करेंगी. आपकी इम्यूनिटी भी काफी हद तक मजबूत बनाने का काम करेगी. हम बात कर रहे है दादी-नानी के देसी नुस्खे में शामिल बाजरे के आटे से बने वह लड्डू जिनको आप घर पर बड़े ही आसानी के साथ बना सकते है. अगर आपने हर रोज एक बाजरे का लड्डू खाना शुरू कर दिया तो आपको कभी सर्दी नहीं लगेगी.
बाजरे के साथ इन सामग्री से बनकर होगा तैयारबाजरे के लड्डू बनाने के लिए 200 ग्राम बाजरे का आटा, एक कप गुड़, हाफ कप देसी घी, 10 काजू-बादाम, दो स्पून गोंद, 2 स्पून सूखा गोला और हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी.
इन स्टेप में समझे लड्डू बनाने की रेसीपी पहला स्टेप-बाजरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूखे नारियल की जरूरत पडेगी. नारियल को कद्दूकस करके रख लीजिए और काजू-बादाम को भी छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए. एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म कर गोंद को भून लीजिए. जब गोंद फूल जाए, तब आप इसे किसी भी प्लेट में निकालकर रख लीजिए. इसी कड़ाही में आप पहले काजू और बादाम और फिर कद्दूकस किए हुए नारियल को भी रोस्ट कर लीजिए. ठंडी हो चुकी गोंद को कटोरी के सर्फेस से क्रश कर लीजिए.
दूसरा स्टेप- अपने घर पर ऐसी कड़ाई ले आए जिसमें आप लड्डू बनाना चाहते है. आपको बाजरे के आटे को धीमी आंच पर तब तक भूनना है, जब तक इसका कलर न बदल जाए. खुशबू आने पर आप गैस बंद कर सकते हैं. इसके बाद कड़ाही में गुड़ के पीस एड कर इन्हें धीमी आंच पर मेल्ट कर लीजिए. गुड़ को लगातार चलाते रहना न भूलें. गैस ऑफ करके पिघले हुए गुड़ में बाजरे का आटा, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और क्रश्ड गोंद को मिक्स कर लीजिए.जब मिक्सचर हल्का गर्म हो, तब आपको हाथों में देसी घी लगाना है और लड्डू बनाने हैं.
ऐसे करे घर में स्टोर आप सर्दियों में पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे के लड्डू का लुत्फ उठा सकते हैं. बाजरे के लड्डुओं को स्टोर करने के लिए किसी भी एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. टेस्ट में जबरदस्त बाजरे के लड्डू आपकी सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं. हालांकि यह जरूर ध्यान रखे कि लड्डू को लिमिट में ही जरूर खाए.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
First Published :
November 15, 2025, 21:30 IST
homerajasthan
दादी-नानी के बाजरे के लड्डू से सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाएं



