Rajasthan

Alwar News | Rajasthan Latest News

Last Updated:June 24, 2026, 14:36 IST

Alwar News : अलवर के अखेपुरा में विधवा सपना पर जेठ ने बैंक में जमा पैसों के विवाद में चाकू से हमला किया, सपना गंभीर, पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लिया. परिजनों के मुताबिक सपना के पति की करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी. पति के निधन के बाद सपना अपने दोनों बच्चों के साथ अपने घर में रह रही थी. जिस मकान में महिला रह रही है, उसमें उसके जेठ का भी हिस्सा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार महिला के दिवंगत पति के बैंक खाते में कुछ पैसे जमा हैं. आरोप है कि महिला का जेठ उन पैसों की मांग कर रहा था. लेकिन सपना ने पैसे देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया.अलवर में रिश्तों का खूनी खेल, विधवा ने नहीं दिए पैसे तो जेठ ने घोंप दिया चाकू!Zoomअलवर में युवक ने भाई की पत्नी पर किया वार

अलवर. पति की मौत के बाद किसी महिला के लिए अपने बच्चों को संभालना ही बड़ी चुनौती होती है, लेकिन अलवर में एक विधवा महिला के साथ जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया. पति को खोने के महज तीन महीने बाद महिला पर उसके ही जेठ ने चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बैंक में जमा पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो गुस्साए जेठ ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया. मामला अलवर शहर के अखेपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां रिश्तों में दरार ने हिंसक रूप ले लिया.

दिल्ली दरवाजा बाहर लालदास मंदिर के पास हुई वारदातजानकारी के अनुसार घटना अखेपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित लालदास मंदिर के समीप की है. घायल महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है. महिला के गाल, गले, पेट और हाथ पर चाकू लगने से गंभीर चोटें आई हैं. परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती कार्रवाई करते हुए महिला के जेठ को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पति के खाते में जमा पैसों को लेकर चल रहा था विवादपरिजनों के मुताबिक सपना के पति की करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी. पति के निधन के बाद सपना अपने दोनों बच्चों के साथ अपने घर में रह रही थी. जिस मकान में महिला रह रही है, उसमें उसके जेठ का भी हिस्सा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार महिला के दिवंगत पति के बैंक खाते में कुछ पैसे जमा हैं. आरोप है कि महिला का जेठ उन पैसों की मांग कर रहा था. लेकिन सपना ने पैसे देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू उठाया और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. लोग यह कह रहे हैं कि जिस महिला ने कुछ महीने पहले ही अपने पति को खोया हो, उस पर परिवार के ही सदस्य द्वारा हमला किया जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj