Entertainment

रीता फारिया ने दोस्तों से उधार लिए कपड़े, साड़ी और स्विमसूट लेकर पहुंचीं लंदन, 59 साल पहले रच दिया था इतिहास

Last Updated:November 17, 2025, 06:49 IST

59 साल पहले आज ही के दिन रीता फारिया ने लंदन में इतिहास रच दिया था. उनके सिर भारत की पहली मिस वर्ल्ड का ताज सजा था. लेकिन सफलता की इस जर्नी के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. रीता फारिया के पास महंगे कपड़े नहीं थे और ना ही पैसे. फिर उन्होंने अपने दोस्तों से कपड़े उधार लिए और सीधे लंदन पहुंच गईं. वहां पर उन्होंने ऐसा जलवा बिखेरा कि मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया था.

ख़बरें फटाफट

रीता फारिया ने दोस्तों से उधार लिए कपड़े, 59 साल पहले रच दिया था इतिहासदिलचस्प है रीता फारिया के मिस वर्ल्ड बनने की कहानी.

नई दिल्ली. मिस वर्ल्ड बनना किसी भी महिला के लिए सपना होता है, लेकिन रीता फारिया की कहानी इसे और खास बनाती है, क्योंकि उन्होंने प्रतियोगिता में जाते समय दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लिए थे. सिर्फ तीन पाउंड के साथ लंदन की यात्रा की थी. 17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं. उस दिन पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई थी.

रीता फारिया का जन्म 23 अगस्त 1943 को मुंबई के माटुंगा इलाके में हुआ था. उनके माता-पिता गोवा से मुंबई आए थे. बचपन से ही रीता पढ़ाई में तेज थीं और खेल-कूद में भी सक्रिय रहीं. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की. लंबा कद और आकर्षक चेहरे को देख दोस्त अक्सर सलाह देते थे कि उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहिए.

मिस बॉम्बे का जीता खिताब

दोस्तों की सलाह पर रीता ने मिस बॉम्बे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत हासिल की. मिस बॉम्बे बनने के बाद रीता ने 1966 में ईव्स वीकली मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब जीतकर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाया. जब रीता को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेना था, तब उनके पास न पासपोर्ट था, न महंगे कपड़े और न ही कोई प्रोफेशनल मेकअप किट. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अपने दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लेकर सिर्फ तीन पाउंड के साथ लंदन यात्रा की. यह उनके आत्मविश्वास और हिम्मत की मिसाल है.

रीता फारिया के सिर सजा मिस वर्ल्ड का खिताब

लंदन पहुंचकर उन्होंने प्रतियोगिता में अपने सरल और सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने बेस्ट इन स्विमसूट और बेस्ट इन इवनिंग वियर के खिताब भी जीते. आखिर में उनका नाम मिस वर्ल्ड के तौर पर घोषित हुआ. यह उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया और पूरे भारत में इसका जश्न मनाया गया.

फिल्मों के मिलने लगे थे ऑफर

मिस वर्ल्ड बनने के बाद रीता को मॉडलिंग और फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक साल तक मॉडलिंग की. उन्होंने अपने असली करियर यानी डॉक्टरी पर ध्यान दिया. उन्होंने मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के कॉलेज में दाखिला लिया. इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में जाकर मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की और लोगों की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया.

साल 1971 में रीता फारिया ने रचाई शादी

1971 में रीता ने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में बस गए. उनके दो बच्चे हैं, डीर्ड्रे और एन मैरी. उनके पांच पोते-पोतियां भी हैं. परिवार के साथ उनकी जिंदगी शांत और खुशहाल है. रीता ने 1998 में ब्यूटी प्रतियोगिता में जज के रूप में वापसी की. वह फेमिना मिस इंडिया और कुछ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिताओं में जज रही हैं.

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 17, 2025, 06:49 IST

homeentertainment

रीता फारिया ने दोस्तों से उधार लिए कपड़े, 59 साल पहले रच दिया था इतिहास

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj