बिग बॉस 19 रिटन अपडेटः मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं फरहाना, मालती ने मारे ताने, भाई को देख अमाल मलिक भी रोए

Last Updated:November 19, 2025, 22:37 IST
Bigg Boss 19 Written Update Day 87: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा की एंट्री होती है. वह गौरव को लिप किस करती हैं. इसके बाद फरहाना की मां अफरोजा की एंट्री होती हैं, जिन्हें देखकर फरहाना बुरी तरह से रो पड़ती हैं. वहीं, अमाल भी अपने भाई अरमान मलिक को देखकर रो पड़ते हैं.
‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक चल रहा है.
मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 87: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में आकांक्षा गौरव की तारीफ करती हैं. प्रणित मजे लेते हैं. फिर बिग बॉस गौरव को छोड़कर बाकी सभी को रिलीज करते हैं. आकांक्षा बिग बॉस से बार-बार कहती हैं कि गौरव को रिलीज कर दो. बिग बॉस अनाउंस तो करते हैं लेकिन कुछ नहीं कहते हैं. फिर आकांक्षा बिग बॉस को कहती हैं कि वह एडल्ट वाली पप्पी दे देंगी गौरव को और वो लिप किस करती हैं. फिर बिग बॉस उन्हें रिलीज करते हैं. फिर आकांक्षा और गौरव पर्सनल जाकर बात करते हैं.
आकांक्षा गौरव को अपने लिए खेलने के लिए कहती हैं. इस बीच बिग बॉस सबको फ्रीज करते हैं और फरहाना की मां अफरोजा का वेलकम करते हैं. फरहाना सुनते ही रो पड़ती हैं. अफरोजा उन्हें गले लगाती हैं और रोने से मना करती हैं. बिग बॉस जैसे ही फरहाना को रिलीज करते हैं, वो अपनी मां के पैरों में गिर रो पड़ती हैं और फिर गले मिलती हैं. वहीं, आकांक्षा, गौरव से कहती हैं कि वह उन्हें ऑस्ट्रेलिया घुमाने लेकर जाएंगे और स्पॉर्ट बाइक लेंगे. फरहाना की मम्मी से मिलकर प्रणित भी रो पड़ते हैं. उनके पैर छूते हैं और अपनी मम्मी की तरह बताते हैं.
फरहाना अपनी मां को कुनिका से मिलवाती हैं. मालती और अश्नूर को भी फरहाना की मां से गले मिलती हैं. अफरोजा फिर गौरव और उनकी पत्नी से मिलती हैं. वह खुद को गौरव की बहुत बड़ी फैन बताती हैं. ‘अनुपमा’ की फैन बनाती हैं.आकांक्षा चली जाती हैं.
88वें दिन की शुरुआत कभी खुशी कभी गम के टाइटल ट्रैक से होती है. तान्या इमोशनल होती हैं और कहती हैं कि उनकी मम्मी आएंगी. मालती, फरहाना की मम्मी से हंसी-मजाक करती हैं और फरहाना पर टोन कसती है. फरहाना अपनी मां के जाने पर बहुत ही इमोशनल होती हैं. रोती हैं. इसके बाद, अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक की एंट्री होती है. अमाल, भाई को देखकर बुरी तरह से रो पड़ते हैं. अरमान, उन्हें संभालते हैं और सपोर्ट करते हैं.
बिग बॉस प्रणित को स्टोर रूम में जाने के लिए कहते हैं और फिर उन्हें फ्रीज कर देते हैं. यहीं पर शो खत्म हो जाता है.
Ramesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
November 19, 2025, 22:37 IST
homeentertainment
बिग बॉस 19 रिटन अपडेटः मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं फरहाना, मालती ने मारे ताने



