Health

बैंगन प्रेग्नेंट औरतों का सबसे बड़ा दुश्मन, शुगर रोगियों के लिए भी डेंजर, जानें सभी बड़े खतरे – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 26, 2025, 22:04 IST

Brinjal ke nuksan : बैगन हमारी रसोई का हमेशा से हिस्सा रहा है. इसके फायदों के बारे में हर कोई कुछ न कुछ जरूर जानता होगा. स्वाद और पोषण से भरपूर होने के बावजूद हर किसी के लिए इसका सेवन फायदेमंद नहीं. कुछ स्थितियों में बैंगन बहुत दिक्कत पैदा कर सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले इसके दुष्प्रभावों को समझना बेहद जरूरी है. बैंगन की तासीर

आयुर्वेद के अनुसार, बैंगन की प्रकृति तासीर में होती है. यह पेट में गैस बढ़ा सकता है और पाचन पर दबाव डाल सकता है. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, पेट फूलना या अपच की दिक्कत रहती है, उनके लिए बैंगन नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे लोग इसका सेवन सीमित मात्रा में करें.

गर्भवती महिलाएं

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बैंगन का सेवन करना कई समस्या पैदा कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले कुछ तत्व गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे गर्भपात या दूसरी जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है. खासकर गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में बैंगन खाने से परहेज करना बेहतर है.

जोड़ों के दर्द

अगर किसी को जोड़ों का दर्द, सूजन या गठिया की समस्या हो, तो उनके लिए बैंगन ठीक नहीं माना जाता हैं. इसमें सोलानेन नामक तत्व होता हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को उकसा सकता है. डॉक्टर भी ऐसे मरीजों को बैंगन से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं.

Add as Preferred Source on Google

पथरी के मरीज

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी लोकल 18 से बताती हैं कि बैंगन में ऑक्सलेट्स पाए जाते हैं, जो किडनी में पथरी बनने की संभावना बढ़ा सकते हैं. जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की शिकायत है या ऐसी बीमारी का इतिहास रहा है, उन्हें बैंगन बहुत कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

एलर्जी वाले मरीज

कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी की शिकायत भी होती है. बैंगन खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिख सकते हैं. संवेदनशील लोग और छोटे बच्चों को खास सावधानी के साथ ही इसका सेवन करना उचित है.

डायबिटीज मरीज

बैंगन में फाइबर पाया जाता है और यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद भी करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीज अगर इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसलिए शुगर रोगियों को बैंगन सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

संतुलन ही सुरक्षा

बैंगन अपने पोषण और स्वाद के कारण एक उपयोगी जरूर सब्जी है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसान साबित हो सकता है. गर्भवती महिलाएं, गठिया और पथरी के मरीज, एलर्जी वाले और पाचन समस्या वाले लोग इसका सेवन सोच-समझकर करें. अच्छी तरह पकाकर और संतुलित मात्रा में खाने पर बैंगन सुरक्षित और फायदेमंद रहता है, लेकिन अधिक सेवन परेशानी का सबब बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 22:04 IST

homelifestyle

बैंगन प्रेग्नेंट औरतों का सबसे बड़ा दुश्मन, शुगर रोगियों के लिए भी डेंजर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj