Entertainment

‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा, ‘डाकू महाराज’ को चटाई धूल, पहले दिन फिल्म की हुई धुआंधार कमाई

Last Updated:December 13, 2025, 06:15 IST

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मास एंटरटेनर फिल्म ‘अखंडा 2’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. पहले दिन ही फिल्म ने धुआंधार बिजनेस कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट से ‘अखंडा 2’ का खाता खुला है. कमाल की बात है कि मिक्स रिव्यूज मिलने के बावजूद मूवी ने तगड़ी ओपनिंग की है और साथ ही ‘डाकू महाराज’ को भी पछाड़ दिया है.

ख़बरें फटाफट

'अखंडा 2' ने 'डाकू महाराज' को चटाई धूल, पहले दिन फिल्म की हुई धुआंधार कमाईनंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को मिली तगड़ी ओपनिंग.

नई दिल्ली. तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वैसे यह मूवी 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. हालांकि, इससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ. नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दर्ज की है. डबल डिजिट से फिल्म का खाता खुला है. चलिए आपको बताते हैं कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने भारत में पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनी ‘अखंडा 2’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म नंदमुरी बालकृष्ण की पिछली रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ (फर्स्ट डे कलेक्शन 25 करोड़) से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही. ‘अखंडा 2’ तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है.

इतने करोड़ से खुला ‘अखंडा 2’ का खाता

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, प्रीव्यू और ओपनिंग डे की कमाई मिलाकर अखंडा 2 फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है. सिर्फ तेलुगु वर्जन ने ही 29.5 करोड़ रुपये कमा लिए, जबकि हिंदी वर्जन ने 1 लाख का बिजनेस किया. इसके अलावा कन्नड़ ने 4 लाख तमिल ने 35 लाख और मलयालम वर्जन ने 1 लाख का बिजनेस किया है. ओपनिंग डे की कमाई में गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से मिले 8 करोड़ भी शामिल हैं, जिसके बाद शुक्रवार को 22 करोड़ का कलेक्शन हुआ है.

फिल्म के तीसरे पार्ट का हुआ ऐलान

मिक्स रिव्यूज के बावजूद ‘अखंडा 2’ की ओपनिंग कमाई दर्शाती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी और यह मुख्य रूप के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के लिए फैंस के प्यार को बयां करती है. मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इसके तीसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया है, जो ‘जय अखंडा’ नाम से रिलीज होगी. फिल्म के आखिर में फिल्म के सीक्वल की जानकारी दी गई है.

‘अखंडा 2’ में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस

‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण ने फिर से अखंडा की भूमिका निभाई है, जो हिंदू धर्म के एक प्रचंड रक्षक हैं. वह आनंद पिनिसेट्टी से भिड़ते हैं, जो एक शक्तिशाली तांत्रिक की भूमिका में हैं. फिल्म में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है. इसमें नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा और कबीर दुहन सिंह अहम किरदारों में नजर आते हैं.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी अखंडा 2 फिल्म?

बताते चलें कि नेटफ्लिक्स ने ‘अखंडा 2’ के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं. यह चार हफ्ते बाद ओटीटी पर दस्तक देगी. यही वजह है कि हिंदी वर्जन को नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं किया गया है. नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के लगभग 9 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होने की उम्मीद है.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 13, 2025, 06:15 IST

homeentertainment

‘अखंडा 2’ ने ‘डाकू महाराज’ को चटाई धूल, पहले दिन फिल्म की हुई धुआंधार कमाई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj