Sports

5 छक्के, 300 का स्ट्राइक रेट और पलक झपकते ठोक दी फिफ्टी, हार्दिक पंड्या ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्ड

Last Updated:December 19, 2025, 21:17 IST

Hardik Pandya hits 2nd fastest fifty for india in T20I: युवराज सिंह के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है, लेकिन अहमदाबाद में हार्दिक पंड्या इस महारिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे. उन्होंने 5 छक्के और 300 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया और भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. हार्दिक ने सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा.300 का स्ट्राइक रेट..पलक झपकते ठोकी फिफ्टी, हार्दिक ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्डभारत के लिए T20I में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बने हार्दिक पंड्या.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें व आखिरी मुकाबले में पांचवें नंबर पर आकर हार्दिक ने सिर्फ 25 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन पूरे कर अभिषेक शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. अर्धशतक पूरा करने तक हार्दिक ने 300 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

हार्दिक ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्डदरअसल, हार्दिक पंड्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अहमदाबाद में सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह कारनामा किया, जिससे अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया. हार्दिक ने फिफ्टी पूरी करने के लिए 5 छक्के ठोके और 300 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में फिफ्टी ठोककर इसे नाम किया हुआ था, जो अब तीसरे स्थान पर आ चुके हैं.

भारत के लिए T20I में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बने हार्दिक पंड्या.

पहले नंबर पर कौन?युवराज सिंह के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ने के लिए हार्दिक पंड्या बेहद करीब पहुंच गए थे. युवराज सिंह ने सिर्फ 12 गेंदों में इस करिश्मे को अंजाम दिया था. यह 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया वही मुकाबला था, जिसमें युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल किया था.

T20I में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी12 – युवराज सिंह बनाम ENG, डरबन, 2007 WC16 – हार्दिक पांड्या बनाम SA, अहमदाबाद, 2025*17 – अभिषेक शर्मा बनाम ENG, वानखेड़े, 202518 – केएल राहुल बनाम SCO, दुबई, 202118 – सूर्यकुमार यादव बनाम SA, गुवाहाटी, 2022

भारत ने बनाए 231 रनतिलक वर्मा (73) और हार्दिक पंड्या (63) की तूफानी पारियों से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. अभिषेक 34 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 21 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 97 के स्कोर तक पहुंचाया. संजू 22 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) भी चलते बने.

भारतीय टीम 115 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी. यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 44 गेंदों में 105 रन जोड़ते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया. हार्दिक ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए. उनकी इस तूफानी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 73 रन जुटाए.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 19, 2025, 20:55 IST

homecricket

300 का स्ट्राइक रेट..पलक झपकते ठोकी फिफ्टी, हार्दिक ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्ड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj