Health

सर्दियों में उंगलियों की सूजन और दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय; जल्द मिलेगा आराम

Winter health tips: सर्दियों के मौसम में सेहत को लेकर खास सावधानी की जरूरत होती है. ठंड बढ़ते ही कई लोगों को हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा और दर्द की शिकायत होने लगती है. यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है, जिससे चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है.

Local 18 से बातचीत में डॉक्टर अनिल पटेल बताते है कि जब ठंड ज्यादा बढ़ जाती है, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. इसका असर सबसे पहले हाथों और पैरों की उंगलियों पर दिखाई देता है. इसी वजह से उंगलियों में सूजन, लालपन और दर्द होना आम समस्या बन जाती है. महिलाओं में यह दिक्कत इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि वे अक्सर पानी के संपर्क में रहती है.

डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार अगर यह समस्या ज्यादा गंभीर न हो तो कुछ घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है. जिन्हें गांव और शहर दोनों जगह अपनाया जाता है.

इन घरेलू उपायों से मिल सकता है आराम

हल्दी और जैतून का तेलः जैतून के तेल में थोड़ी हल्दी मिलाकर हल्का गर्म करें. इसके बाद इस गुनगुने लेप को सूजन वाली उंगलियों पर लगाएं. सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें. इससे सूजन, दर्द और लालिमा में राहत मिल सकती है.

सरसों का तेल और लहसुनः सरसों के तेल में लहसुन की 6-7 कलियों को पकाएं. तेल हल्का गुनगुना होने पर प्रभावित उंगलियों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से दर्द और सूजन कम होने लगती है.

नींबू का रसः गर्म पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और रूई की मदद से सूजी हुई उंगलियों पर लगाएं. इससे खुजली, जलन और लालिमा में राहत मिल सकती है.

ठंड से बचाव जरूरीः सर्दियों में नंगे पैर फर्श पर चलने से बचें. पैरों में ऊनी मोजे और हाथों में गर्म दस्ताने पहनें, ताकि ठंड का असर कम हो.

डॉक्टर अनिल पटेल बताते है कि ये घरेलू उपाय सामान्य सूजन और दर्द में राहत दे सकते है. लेकिन अगर सूजन ज्यादा बढ़ जाए, घाव बन जाए या दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj