Health

Air and Water Purifiers Are They Really Necessary for Health | एयर और वॉटर प्यूरीफायर सेहत के लिए कितने जरूरी

Clean Air and Water Importance: आजकल बाजार में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में ही मिलावट नहीं हो रही है, बल्कि प्रकृति से मिलने वाली हवा और पानी में भी खतरनाक तत्वों की मिलावट हो गई है. एयर पॉल्यूशन के कारण आबोहवा जहरीली हो गई है, जबकि जल प्रदूषण के कारण पीने का पानी जहरीला हो गया है. आसान भाषा में कहें, तो अब बड़े शहरों में रहना भी मुश्किल हो गया है. यहां की हवा और पानी से लेकर हर चीज में जहरीले तत्व हैं. इससे बचने के लिए अब हर घर में वॉटर प्यूरीफायर और एयर प्यूरीफायर की जरूरत पड़ रही है. कई लोग इन चीजों को अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं और उनकी सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रही है. डॉक्टर्स की मानें तो पॉल्यूटेड हवा और गंदा पानी कई ऐसी बीमारियों की जड़ हैं, जिनसे लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं. ऐसे में एयर और वॉटर प्यूरीफायर को लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत समझा जाना चाहिए.

नई दिल्ली के मूलचंद हॉस्पिटल के पूर्व पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. भगवान मंत्री ने को बताया कि शहरों में बढ़ता एयर पॉल्यूशन अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्र्क्टिव पल्मोनरी डिजीज, एलर्जी, साइनस, फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और दिल की समस्याओं का बड़ा कारण बन चुका है. अब तो घर के अंदर की हवा भी सुरक्षित नहीं होती, क्योंकि उसमें भी धूल, फंगस, धुआं और अन्य प्रदूषक तत्व मौजूद होते हैं. घरों में इस्तेमाल होने वाली कई कुकिंग डिवाइस भी इनडोर पॉल्यूशन फैलाती हैं. ऐसे में एयर प्यूरीफायर हवा से PM2.5, धूल और हानिकारक कणों को फिल्टर कर सांस की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर घर की हवा साफ होगी, तो सेहत में काफी सुधार हो सकता है और बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने का कहना है कि आजकल ग्राउंड वॉटर पीने लायक नहीं रहा है. कई इलाकों में जमीन से निकलने वाले पानी में बैक्टीरिया, वायरस, हैवी मेटल्स और जानलेवा केमिकल्स पाए जा रहे हैं, जो पेट से जुड़ी बीमारियों, डायरिया, टाइफाइड और लंबे समय में किडनी व लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इतना ही नहीं, घरों में सप्लाई होने वाला पानी भी पीने लायक नहीं है. इसमें भी काफी गंदगी होती है, जो सेहत बिगाड़ सकती है. ऐसे में लोगों को वॉटर प्यूरीफायर का यूज करना चाहिए, ताकि पानी से इन खतरनाक तत्वों को हटाकर उसे पीने लायक बनाया जा सके. साफ पानी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. गंदा पानी आपको मौत के मुंह में धकेल सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर्स के मुताबिक बार-बार बीमार पड़ने, लगातार थकान, सिरदर्द और एलर्जी जैसी समस्याओं के पीछे कई बार खराब हवा और पानी ही मुख्य कारण होते हैं. जब मरीज इन दोनों की शुद्धता पर ध्यान देते हैं, तो दवाओं की जरूरत भी कम हो जाती है. खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस या पेट की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए प्यूरीफायर और भी ज्यादा जरूरी माने जाते हैं. हर किसी के लिए महंगे प्यूरीफायर जरूरी नहीं होते हैं. जरूरत आपके इलाके की हवा और पानी की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. जहां AQI ज्यादा रहता है, वहां एयर प्यूरीफायर फायदेमंद हो सकता है और जहां पानी की जांच रिपोर्ट सुरक्षित नहीं है, वहां वॉटर प्यूरीफायर जरूरी हो जाता है. सही जानकारी के बिना सिर्फ ट्रेंड के आधार पर खरीदारी करना समझदारी नहीं है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj