Entertainment

बेहद खास होगा KBC17 का फिनाले, मंच पर सिंगिंग का हुनर दिखाएंगे बिग बी, 32 मिनट तक सजाएंगे सुरों की महफिल

Last Updated:December 31, 2025, 12:13 IST


केबीसी 17 का फिनाले वीक चल रहा है. शो अपने अंत के करीब पहुंच गया है. शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज देते नजर आएंगे. एक्टर 83 साल की उम्र में 32 मिनट तक नॉन-स्टॉप गाने गाएंगे.

ख़बरें फटाफट

बेहद खास होगा KBC17 का फिनाले, मंच पर सिंगिंग का हुनर दिखाएंगे बिग बीअमिताभ बच्चन का केबीसी 17 फिनाले के करीब पहुंच गया है.

नई दिल्ली.  अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियालिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन फिनाले के करीब पहुंच गया है. ‘केबीसी 17’ का फिनाले वीक जारी है जिसकी शुरुआत कुमार मंगलम बिरला के एपिसोड से हुई और अब ये खत्म होने को आय़ा है. आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन फैंस को अपने स्पेशल सरप्राइज से हैरान करने वाले हैं. बिग बी लास्ट एपिसोड में करीबन 32 मिनट तक नॉन स्टॉप गाने गाते नजर आएंगे.

अमिताभ बच्चन अपने कुछ पसंदीदा गीत गाते दिखेंगे. उन्होंने ‘बागबान’ का ‘होरी खेले रघुवीरा’, ‘सिलसिला’ का ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’, ‘तीसरी कसम’ का ‘चलत मुसाफिर’, ‘लावारिस’ का ‘मेरे अंगने में’ जैसे अपने सदाबहार गाने और कुछ खास पारंपरिक गीत भी गाए. कुल 32 मिनट तक बिग बी ने गाना गाकर फैंस का मनोरंजन किया.

अमिताभ बच्चन नॉन स्टॉप गाएंगे गाना

अमिताभ बच्चन का यह अनोखा और भावुक अंदाज पूरे स्टूडियो का माहौल और भी खास बना देगा और फिनाले को एक बड़े जश्न में बदल देगा. यह खास पल तब सामने आएगा जब सेट पर एक स्पेशल AV चलाया जाएगा, जिसमें सीजन की यात्रा, कहानियां और भावनात्मक लम्हे दिखाए जाएंगे. इस फिल्म को देखकर कंटेस्टेंट्स, ऑडियंस और खुद अमिताभ बच्चन भी भावुक हो जाते हैं.सभी का जोश बढ़ाने के लिए बिग बी ने खुद बिना रुके गाने का फैसला किया. अमिताभ बच्चन लगातार गाते नजर आएंगे और ऑडियंस खड़े होकर तालियां बजाएगी, चीयर करेगी और उनके साथ गाएगी.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ की बात करें तो यह शो नॉलेज देने के साथ-साथ फिल्ममेकर्स के लिए अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन का हॉटस्पॉट भी बन गया है. इस साल शो में मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, शारिब हाशमी, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे अपनी फिल्मों और सीरीज के प्रमोशन के लिए हॉटसीट पर नजर आए.

About the AuthorPranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 31, 2025, 12:13 IST

homeentertainment

बेहद खास होगा KBC17 का फिनाले, मंच पर सिंगिंग का हुनर दिखाएंगे बिग बी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj