नाश्ते में कुछ नया ट्राई करें, घर पर बनाएं स्वादिष्ट और आसान बथुआ टिक्की, बच्चों को भी पसंद आएगी

Last Updated:January 09, 2026, 10:07 IST
Bhathua Tikki Recipe: सर्दियों में कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच बथुआ टिक्की नाश्ते में खास पसंद की जाती है. यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. घर पर इसे आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए बथुआ के पत्ते, आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, मसाले और हरा धनिया की जरूरत होती है. मिश्रण से गोल टिक्कियां बनाकर धीमी आंच पर तवे पर सेंकना होता है. यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होती है और बच्चों व बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक नाश्ता साबित होती है.
सर्दियों में कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच बाजार में हरी सब्जियों की भरमार दिखाई देती है. इस मौसम में बथुआ की सब्जी तो अक्सर खाई जाती है, लेकिन बथुआ के पत्तों से बनी स्पेशल डिश बथुआ टिक्की का स्वाद ही अलग है. यह टिक्की सर्दियों में सुबह नाश्ते में चाय के साथ खाने के लिए बेहद पसंद की जाती है. कुरकुरी और स्वादिष्ट बथुआ टिक्की ठंड में शरीर को गर्माहट देती है और पौष्टिक भी होती है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और यह बच्चों व बड़ों दोनों को पसंद आती है.

बथुआ की टिक्की न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी मानी जाती है. टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होती है, जिससे सुबह की सर्द हवाओं में चाय के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है क्योंकि रेसिपी बहुत सरल है और बनाने के लिए सभी सामग्री आमतौर पर रसोई में मौजूद रहती है. बथुआ टिक्की बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता साबित होती है, खासकर ठंड के मौसम में.

बथुआ की टिक्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है. बथुआ के पत्ते 250 ग्राम, बेसन 3 बड़े चम्मच, आलू 300 ग्राम. अदरक 2 चम्मच बारीक कुटा हुआ और हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई. धनिया पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसार. साथ ही हरा धनिया और टिक्की तलने के लिए सरसों का तेल भी चाहिए. इन सामग्रियों से आप स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बथुआ टिक्की घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में नाश्ते के लिए उत्तम है.
Add as Preferred Source on Google

बथुआ की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. कुकर में पानी डालकर आलू उबालें और ठंडा होने के बाद अच्छी तरह मैश कर लें. कटे हुए बथुआ के पत्तों को मैश किए आलू में मिला लें. एक कटोरे में बेसन लें, उसमें थोड़ा पानी डालें और बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण से टिक्की का घोल तैयार किया जाता है.

अब मिश्रण में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बनाएं. तवे पर तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. ध्यान रखें कि टिक्कियां तवे पर चिपके नहीं और समान रूप से सेंकें. सुनहरी और क्रिस्पी टिक्कियां तैयार होने के बाद उन्हें प्लेट में निकालें. अब आपकी बथुआ की स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक टिक्की तैयार है. इसे गरमा-गरम चाय या सर्दियों के मौसम में नाश्ते के रूप में परोसें. टिक्की का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 09, 2026, 10:07 IST
homelifestyle
नाश्ते में कुछ नया ट्राई करें, घर पर बनाएं लजीज बथुआ टिक्की, आसान है रेसिपी



