गर्लफ्रेंड को झूठ बोलकर घर लाया था ये एक्टर, मां को भी कर दिया था बाहर, माधुरी दीक्षित संग दे चुका ब्लॉकबस्टर

Last Updated:April 18, 2026, 19:02 IST
जैकी श्रॉफ का फिल्मी सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है. मुंबई की चॉल में पले-बढ़े जैकी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उनकी पर्सनैलिटी और अलग अंदाज ने जल्द ही फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा और उन्हें फिल्मों में मौका मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी पहली गर्लफ्रेंड को वह झूठ बोलकर अपने घर लाए थे. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.
नई दिल्ली. जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ से बतौर लीड एक्टर की थी. पहली ही फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गए. इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आई थीं.
जैकी श्रॉफ की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. वह बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही.एक किस्सा तो उन्होंने खुद कपिल शर्मा के शो में सुनाया था.
जैकी श्रॉफ जब कपिल शर्मा के शो में आए थे, तो कपिल ने उनसे पूछा था कि हमने सुना है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को झूठ बोलकर अपने घर लाए थे. ये सुनकर खुद जैकी ने बताया था कि शुरुआती दिनों में उनकी एक गर्लफ्रेंड थीं, जो बहुत अमीर घराने से थी.
Add as Preferred Source on Google
जैकी ने बेबाक अंदाज में बताया था कि उस समय जैकी अपनी लाइफ को लेकर थोड़ा झिझकते थे और उन्होंने उससे सच छुपा लिया कि वह परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि वह पीजी में रहते हैं, जबकि असल में वह अपनी मां के साथ एक छोटे से घर में रहते थे.
फिर एक दिन जब गर्लफ्रेंड ने उनके घर आने की बात की तो, एक्टर ने अपनी मां को अपनी मां की दोस्त के घर भेज दिया था कि तुम आधे घंटे से पहले मत आना. लेकिन जैकी को उस वक्त सच छुपाना ठीक नहीं लगा. उन्हें लगा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.
बाद में जैकी श्रॉफ ने कपिल शर्मा से ये भी कहा कि अगर प्यार ही करना है, तो उसमें घर का साइज क्या देखना. उन्होंने समझा कि असली प्यार घर या पैसों से नहीं, बल्कि दिल से होता है. यही सोच आगे चलकर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी नजर आई.कभी चॉल में रहने वाले जैकी ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया
जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. कई एक्ट्रेसेस संग तो उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थी. इनमें से एक रहीं माधुरी दीक्षित. धक-धक गर्ल के साथ उनकी जोड़ी तहलका मचा दिया करती थीं.
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में खलनायक, राम लखन, त्रिदेव,‘देवदास’, ‘ उत्तर दक्षिण और 100 डेज जैसी फिल्मों में काम किया है. इनमें दोनों की ज्यादातर फिल्में हिट ही साबित हुईं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 18, 2026, 19:02 IST



