Stocks to Buy : बैंकिंग से लेकर लग्जरी रिटेल तक, ये 3 दिग्गज शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, चेक करें टारगेट प्राइस

Last Updated:March 21, 2026, 18:25 IST
Stocks to Buy : भारतीय शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज एचडीएफसी बैंक, इथोस और वरूण ब्रेवरेजेज शेयरों पर बुलिश हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इन कंपनियों के मजबूत बिजनेस मॉडल और भविष्य की विकास योजनाओं को देखते हुए आगे इन शेयरों के भाव 43 फीसदी तक उछल सकते हैं.
एचडीएफसी बैंक पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज बुलिश है. ब्रोकरेज ने इस बैंक शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,120 तय किया है. यह इसकी मौजूदा बाजार कीमत ₹780 से लगभग 43% से अधिक की बढ़त दर्शाता है. हाल ही में बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से बाजार में कुछ हलचल हुई थी, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक की बुनियादी स्थिति अभी भी बहुत मजबूत है.
एचडीएफसी बैंक के मैनेजमेंट और बोर्ड ने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि इस इस्तीफे के पीछे कोई रेगुलेटरी गड़बड़ी या आंतरिक सत्ता संघर्ष नहीं है. ब्रोकरेज हाउस के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत स्तर का प्रतीत होता है और आरबीआई के सकारात्मक रुख ने भी चिंताओं को कम किया है.
लग्जरी घड़ी और लाइफस्टाइल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी इथोस (Ethos) शेयर खरीदने की सलाह एमके ग्लोबल ने दी है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹3,200 रुपये रखा है, जो इसके करंट प्राइस ₹2,237 से करीब 43% फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज के अनुसार, भारत में बढ़ते प्रीमियम कल्चर के चलते इस कंपनी के पास अगले एक दशक में अपने कारोबार को 10 गुना तक बढ़ाने का सुनहरा अवसर मौजूद है.
Add as Preferred Source on Google
ब्रोकरेज के अनुसार, इथोस ने पिछले कुछ समय में अपनी मैनपावर, लग्जरी रियल एस्टेट और बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए भारी निवेश किया है. इन सब प्रयासों का फायदा आने वाले समय में मिलेगा. कंपनी के पास लगभग ₹8,000 करोड़ का मजबूत कैश रिजर्व है, जो इसे किसी भी आर्थिक झटके से निपटने में मदद करता है. हालांकि, स्विस फ्रैंक के मुकाबले रुपये की कमजोरी से इसके मार्जिन पर थोड़ा दबाव जरूर दिख सकता है.
बेवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी वरूण बेवरेजेज पर मोतीलाल ओसवाल ने ‘बाय’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर के लिए ₹550 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो वर्तमान ₹402 के स्तर से लगभग 37% की बढ़त दर्शाता है. साल 2025 में अत्यधिक बारिश के कारण कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ जरूर प्रभावित हुई थी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अब रिकवरी का दौर शुरू हो चुका है.
वरूण बेवरेजेज अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है. बेहतर कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता लाने के साथ-साथ कंपनी अब नए कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की ओर भी बढ़ रही है. ये सभी कारक आने वाले समय में कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे.
इन तीनों ही कंपनियों में एक बात समान है कि इनका लॉन्ग-टर्म आउटलुक बेहद शानदार है और ये अपने-अपने सेक्टर की लीडर कंपनियां हैं. चाहे वो बैंकिंग हो, लग्जरी रिटेल हो या फिर कंज्यूमर गुड्स, ये स्टॉक्स हर गिरावट पर खरीदारी के लिए बेहतरीन विकल्प पेश कर रहे हैं.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
March 21, 2026, 18:25 IST



