वेटर, रसोइए और शेयर ट्रेडर्स…भेष बदल नेटवर्क फैला रहे आतंकी, पहलगाम की बरसी से पहले खुला राज

Last Updated:April 21, 2026, 11:51 IST
Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी से दो दिन पहले बड़ा आतंकी खुलासा हुआ है. पहलगाम हमले की बरसी से पहले अबु हुरैरा और खुबेव नाम के पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी ने बड़ा राज खोला है. जी हां, पाकिस्तानी आतंकी प्लंबर और मजदूर बनकर कई राज्यों में लश्कर नेटवर्क फैला रहे थे.
पहलगाम हमले की बरसी से पहले बड़ा खुलासा हुआ है. (फाइल फोटो)
पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तानी आतंकियों की नापाक चाल सामने आई है. देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने नेटवर्क बढ़ाने के लिए आतंकी अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी वेटर, रसोइये, मजदूर या शेयर ट्रेडर जैसे आम पेशों वाले लोगों का भेष अपनाकर लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं और अपने नेटवर्क को मजबूत करते हैं.
हाल में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मार्च में पंजाब के मलोट से दो पाकिस्तानी आतंकियों अबु हुरैरा और खुबेव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए. बताया गया कि आतंकी अबु हुरैरा पिछले करीब 16 वर्षों से भारत में सक्रिय था और अलग-अलग भेष बदलकर काम करता रहा. कभी वह प्लंबर बन जाता, कभी ढाबा चलाता और पकड़े जाने के डर से शेयर बाजार कारोबार का सहारा लेकर लोगों का पैसा निवेश करता था.
जांच में सामने आया कि उसने कश्मीर से बाहर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक अपना नेटवर्क फैला रखा था. उसका एक साथी उमर उर्फ खरोश भी लंबे समय तक कश्मीर में सक्रिय रहा. इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियां उसे पकड़ चुकी थीं, लेकिन वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर इंडोनेशिया के रास्ते सऊदी अरब भाग गया था.
दोनों आतंकी विदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस ने समय रहते उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में यह भी सामने आया कि कश्मीर में स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के लिए वे ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) की मदद लेते थे. वे कभी दिहाड़ी मजदूर बनकर, तो कभी अन्य कामों के जरिए अपनी पहचान छिपाते थे.
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इन आतंकियों के तीन स्थानीय कश्मीरी सहयोगी भी पकड़े गए हैं. अबु हुरैरा ने खुलासा किया कि उसे पाकिस्तान से कश्मीर में घुसपैठ से पहले प्लंबर का काम सिखाया गया था. उसने अपने साथी खुबेव के जरिए ओवरग्राउंड नेटवर्क खड़ा किया और फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवाए, जिससे बैंक खाते खोलने में आसानी हो सके.
जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला अबु हुरैरा खुद को भारतीय पंजाब का नागरिक बताता था, ताकि किसी को शक न हो. उसने कश्मीर से बाहर अन्य राज्यों में भी लश्कर का नेटवर्क तैयार किया. सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
About the AuthorShankar Pandit
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 21, 2026, 11:51 IST



