Entertainment

जया बच्चन की आंखों में जब दिखा मां का दर्द, बेटे के प्यार में नहीं रुके आंसू, आज भी रूह छू लेती है ये कव्वाली

 

arw img

साल 2000 में रिलीज हुई फिजा सिर्फ अपनी कहानी और अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार संगीत के लिए भी याद की जाती है. फिल्म का सूफियाना गीत ‘पिया हाजी अली’ आज भी लोगों के दिलों को सुकून देता है. ए आर. रहमान के संगीत से सजे इस गाने में ऐसी रूहानी मिठास है, जो सुनने वाले को अंदर तक शांति का एहसास कराती है. इस गीत को कादर गुलाम मुस्तफा, मुर्तुजा गुलाम मुस्तफा, ए. आर. रहमान और श्रीनिवास ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल मियां शौकत अली ने लिखे थे. ऋतिक रोशन और जया बच्चन पर फिल्माया गया यह गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शांति और उम्मीद का एहसास बन गया. इसकी धुन, कव्वाली अंदाज और सूफी रंग आज भी संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींच लेते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj