‘धुरंधर’ का अब जापान में बजेगा डंका, 10 जुलाई को नए नाम से होगी रिलीज, रणवीर सिंह का दिखेगा ग्लोबल जलवा

Last Updated:April 29, 2026, 23:16 IST
आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: पार्ट 1’ अब जापान में लोगों का दिल जीतने वाली है. अब रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म जापान में 10 जुलाई, को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म वहां नए नाम से रिलीज होगी.
ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह की फिल्म फिर चर्चा में.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर दुनियाभर में धूम मचाने के बाद, अब जापान में रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर की इस फिल्म का वहां टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म वहां ऑपरेशन धुरंधर नाम से रिलीज होने जा रही है.
10 जुलाई 2026 को जापान में रणवीर स्टारर धुरंधर, ऑपरेशन धुरंधर नाम से रिलीज की जाएगी. जापान में इस फिल्म को ‘ऑपरेशन धुरंधर’ का नाम दिया गया है. इससे पहले वहां रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं.
जापान में बजेगा बिगुल
आदित्य धर की धुरंधर पार्ट 1 ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1354 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी. करीब डेढ़ महीने तक सिनेमाघरों में कब्जा कर फिल्म ने इतिहास रच दिया था. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तो़ड़ दिए थे. अब फिल्म जापान में ‘ऑपरेशन धुरंधर’ नाम से रिलीज होने वाली है. फिल्म 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.रणवीर की ये फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए थे.
जापान में पहले भी दिखा इंडियन फिल्मों का दमखम
भारतीय फिल्मों के हिसाब से, एस.एस.राजामौली की RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट-ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म साबित हुई थी. फिल्म ने 139 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब तक ये रिकॉर्ड वहां कोई दूसरी फिल्म नहीं तोड़ पाई है. राजामौली की बाहुबली 2 भी ने भी वहां अच्छा बिजनेस किया था. लेकिन क्या अब क्या आदित्य धर अपनी ‘धुरंधर पार्ट 1’ से राजामौली का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
बता दें कि धुरंधर अब तक उत्तरी अमेरिका में नंबर-1 हिंदी फिल्म बनी हुई है. इसने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी किसी भारतीय फिल्म द्वारा की गई सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड कायम किया है. अब जापान की बारी है, जहां भारतीय फिल्मों का क्रेज काफी समय से काफी बढ़ा हुआ है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 29, 2026, 23:16 IST



