Rajasthan
क्या आप भी जैविक खेती करना चाहते हैं? अलवर के इस युवा किसान से सीखिए आधुनिक खेती के नए गुर, कमाए मोटा मुनाफा! – हिंदी

होमवीडियोकृषि
300 फीट नीचे पानी, फिर भी बंपर पैदावार! जानें नितिन की आधुनिक खेती का सीक्रेट
300 फीट नीचे पानी, फिर भी बंपर पैदावार! जानें नितिन की आधुनिक खेती का सीक्रेट
Alwar Farmer Nitin Khandelwal Organic Farming Success: अलवर के ज्वेलर नितिन खंडेलवाल 34 बीघा में जैविक खेती कर मिसाल पेश कर रहे हैं. डार्क ज़ोन होने के बावजूद उन्होंने इजरायली ड्रिप तकनीक और सोलर पैनल का इस्तेमाल कर पानी और बिजली की बचत की है. वे 17 बीघा में फलदार बाग और 17 बीघा में अनाज उगा रहे हैं. रासायनिक खादों को छोड़कर नितिन अब शुद्ध और रसायनों से मुक्त फसल तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा मिल रहा है. वे अन्य युवाओं को भी सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.




