Rajasthan

NEET परीक्षा संपन्न! कोटा के छात्र बोले- फिजिक्स में टाइम मैनेजमेंट चुनौती, हाई कॉम्पिटिशन से बढ़ेगा कटऑफ

Last Updated:May 03, 2026, 21:49 IST

NEET-UG Exam 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा में कोटा के 92 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई. छात्रों ने पेपर को आसान से मध्यम स्तर का बताया, जिसमें बायोलॉजी सबसे आसान रही. फिजिक्स में कैलकुलेशन और समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा. एक्सपर्ट्स के अनुसार अधिकांश सवाल एनसीईआरटी से थे. रैंक प्रेडिक्शन में 650+ पर टॉप रैंक और 550+ पर सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना जताई गई है. परीक्षा के बाद छात्रों में आत्मविश्वास देखा गया.

ख़बरें फटाफट

कोटा. नीट यूजी 2026 की देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई. कोटा के 92 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई. केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही. इस बार का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत आसान बताया जा रहा है.

परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित था, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को काफी राहत मिली. खासकर बायोलॉजी सेक्शन को छात्रों ने आसान और स्कोरिंग बताया, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री को मध्यम स्तर का माना गया. इस बार की परीक्षा ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं.

नीट 2025 की तुलना में आसान रहा पेपर

एजुकेशन एक्सपर्ट विनोद कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार पेपर का स्तर नीट 2024 से थोड़ा कठिन, जबकि नीट 2025 की तुलना में आसान रहा. ऑनलाइन पोल के अनुसार करीब 34 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पेपर को आसान और 58 प्रतिशत ने मध्यम स्तर का बताया, जबकि केवल 8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इसे कठिन माना. पेपर पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित रहा.

फिजिक्स में टाइम मैनेजमेंट छात्रों के लिए बना चुनौतीपूर्ण

फिजिक्स सेक्शन में टाइम मैनेजमेंट छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. इसमें स्ट्रॉन्ग कॉन्सेप्ट के साथ स्पीड भी जरूरी थी. प्रश्न मध्यम से कठिन स्तर के थे और न्यूमेरिकल आधारित सवालों में कैलकुलेशन थोड़ा जटिल रहा. वहीं केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे और स्टेटमेंट आधारित कोई प्रश्न नहीं पूछा गया. मैच द कॉलम प्रकार के प्रश्नों की संख्या अधिक रही. फिजिकल केमिस्ट्री से 17 प्रश्न आए, जो कुल पेपर का करीब 37 प्रतिशत रहा.

एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित रहा बायोलॉजी 

बायोलॉजी का पेपर एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित और स्कोरिंग रहा. कुल मिलाकर पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा. रैंक प्रेडिक्शन पर एक्सपर्ट नितिन विजय के अनुसार, 650 से अधिक अंक पर 5,000 से 8,000 रैंक, 600+ पर 25,000 से 30,000 रैंक और 550+ पर स्टेट कोटा से सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना जताई गई है. न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj