IPL 2026 Points Table: दो लगातार हार के बाद भी पंजाब किंग्स टॉप पर, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर! जाने KKR और GT का हाल

होमखेलक्रिकेट
लगातार हार के बाद भी पंजाब किंग्स टॉप पर, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर!
Last Updated:May 04, 2026, 07:21 IST
पंजाब किंग्स की टीम के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार जीत का सफर अब थम चुका है. पहले राजस्थान रॉयल्स और अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो मैच गंवाने के बाद भी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. 
पंजाब किंग्स लगातार दो हार के बाद भी अंक तालिका में टॉप पर
नई दिल्ली. रविवार को गुजरात टाइटंस ने स्टार ओपनर साई सुदर्शन की 57 रन की पारी और गेंदबाजी तिकड़ी की तूफानी बॉलिंग के दम पर पंजाब किंग्स को हराया. मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टाइटंस ने पंजाब को 163 रन पर रोक दिया. जीत का लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम के लिए सुदर्शन ने एक बार फिर दमदार पारी खेली. डेब्यू करने वाले सूर्यांश शेडगे ने 57 रन बनाए. हार के बाद भी अंक तालिका में पंजाब की टीम पहले स्थान पर काबिज है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में पंजाब हार और गुजरात की जीत के बाद भी बदलाव नहीं हुआ है. अब भी पहले नंबर पर श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब बनी हुई है. गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पांचवें स्थान पर ही है. जीत के बाद अब शुभमन गिल की टीम के अंक बढ़कर 12 हो गए जबकि पंजाब किंग्स 13 अंकों पर है.
अंक तालिका में बदलाव नहीं
इस वक्त अगर अंक तालिका पर नजर डाले तो 9 मैच खेलकर 6 जीत 2 हार और एक बेनतीजा रहे मुकाबले से पंजाब के पास 13 अंक हैं. दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स की टीम है जिसने पंजाब जितने ही मैच खेले हैं और 6 जीत 3 हार के साथ 12 अंकों पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 6 जीत और 4 हार मिली है. इस टीम के पास भी 12 अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात ने हैदराबाद के बराबर मैच खेले और जीते हैं. नेट रन रेट के आधार पर वो इस समय चौथे और पांचवें नंबर पर है.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मैच खेलकर 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किए हैं. अंक तालिका में चेन्नई छठे और दिल्ली सातवें नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 में से 3 मैच जीते हैं और वो आठवें स्थान पर है. 9वें नंबर पर मुंबई की टीम है जिसके खाते में 9 मैच के बाद सिर्फ 2 जीत है. सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स है जिसने अब तक 8 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 2 मैच जीता है.
About the AuthorViplove Kumarchief sub editor
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



