भगवान ऐसा हाल किसी गांव वाले का न करें… लोग तालाब-पोखर के गंदे पानी छानकर पीने को मजबूर!

भगवान ऐसा हाल किसी गांव का न करें… लोग पोखर के गंदे पानी छानकर पीने को मजबूर
Water Crisis In Rajasthan Village: राजस्थान के Dholpur जिले के सरमथुरा इलाके में इस बार गर्मी सिर्फ तापमान नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है. मदनपुर, गोलरी और धोध जैसे गांवों में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हर दिन 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना मजबूरी बन गया है. कई परिवार तालाब और पोखर के गंदे पानी को कपड़े से छानकर पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें बार-बार की गईं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. जलदाय विभाग की पाइपलाइन गांव तक तो पहुंची, लेकिन नलों में पानी सालों से नहीं आया. मजबूरी में लोगों को 2 से 3 हजार रुपए खर्च कर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है.
स्थिति इतनी गंभीर है कि कई परिवार अपने पशुओं के साथ घर छोड़कर Morena, Sabalgarh और Kheragarh जैसे इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं. घरों पर ताले लग जाते हैं और लोग बारिश के इंतजार में वापस लौटते हैं. यह सिर्फ पानी की कमी नहीं, बल्कि एक पूरे जीवन के संघर्ष की कहानी है, जहां हर बूंद के लिए जंग लड़नी पड़ रही है.




