मानोगे…? यहां लोग मार खाने के लिए देते हैं पैसा, कारण है एकदम चौंकाने वाला!

मानोगे…? यहां लोग मार खाने के लिए देते हैं पैसा, कारण है एकदम चौंकाने वाला!
Rajasthan Unique Culture: राजस्थान के Pali में एक ऐसी परंपरा जीवित है, जिसे पहली बार देखने वाला यकीन ही नहीं कर पाता. यहां लगने वाले ‘मलूका मेले’ में लोग खुद आगे बढ़कर पिटते हैं, बचने की कोशिश भी करते हैं और फिर मुस्कुराते हुए पैसे भी देते हैं. Narasimha Jayanti के अवसर पर आयोजित यह मेला 151 सालों से लगातार चल रहा है और हर साल लोगों में इसे लेकर वही उत्साह देखने को मिलता है.
Somnath Temple और Gopinath Temple में नृसिंह अवतार की झांकी के बाद जैसे ही ‘मलूका’ बनकर एक युवक काले कपड़ों में सोटा लेकर गलियों में उतरता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. युवा इधर-उधर भागते हैं, कोई बचने की कोशिश करता है तो कोई जानबूझकर सामने आ जाता है. यह सब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा एक अनोखा अनुभव है. मान्यता है कि यह परंपरा भगवान Narasimha और हिरण्यकश्यप की कथा को जीवंत रखने का तरीका है. सूर्यास्त के समय जब नृसिंह अवतार की झांकी प्रस्तुत होती है, तो पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठता है. आज के दौर में जहां परंपराएं धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं, वहां पाली का यह मेला दिखाता है कि आस्था किस तरह पीढ़ियों को जोड़कर रखती है.




