राजस्थान के पुलिस महकमे में 84 अफसरों के तबादले

Last Updated:May 07, 2026, 22:23 IST
Rajasthan AdSP Transfer List: राज्य सरकार ने जयपुर से 84 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए. कई जिलों में नए अधिकारी तैनात किए गए हैं. चुनौतीपूर्ण जिलों में भी नई पोस्टिंग से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है. तबादला सूची जारी होते ही पुलिस विभाग के अंदर चर्चाएं शुरू हो गईं. जिन अधिकारियों का लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यकाल चल रहा था, उनमें से कई का स्थान परिवर्तन किया गया है.
राजस्थान में एडिशनल एसपी के तबादले
जयपुर. जयपुर से प्रशासनिक हलकों की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों यानी एडिशनल एसपी की बड़ी तबादला सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 84 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. एक साथ इतने अधिकारियों के तबादले होने से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. कई जिलों में अब नए चेहरे जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है.
तबादला सूची जारी होते ही पुलिस विभाग के अंदर चर्चाएं शुरू हो गईं. जिन अधिकारियों का लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यकाल चल रहा था, उनमें से कई का स्थान परिवर्तन किया गया है. वहीं कुछ अधिकारियों को ऐसे जिलों में भेजा गया है जहां कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है.
खबर अपडेट की जा रही है. तबतक के लिए पढ़ते रहे न्यूज18 हिंदी
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



