Sports

मियां भाई के अनुभव से टकराया ‘युवा जोश’… जयपुर में दिखा सिराज का रौद्र रूप, वैभव सूर्यवंशी का शिकार कर मैदान पर लगाई खूंखार दहाड़

होमखेलक्रिकेट

मियां भाई के अनुभव से टकराया युवा जोश, सूर्यवंशी का शिकार कर लगाई दहाड़

Last Updated:May 09, 2026, 23:52 IST

Mohammed Siraj Roars Vaibhav Sooryavanshi: मोहम्मद सिराज और वैभव सूर्यवंशी के बीच जबरदस्त ‘ईगो-वॉर’ देखने को मिली. पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद सिराज ने खूंखार वापसी की और एक घातक बाउंसर पर वैभव का शिकार कर मैदान पर अपनी दहाड़ से सनसनी मचा दी. कहर बरपा रहे बिहार के लाल वैभव का विकेट गिरते ही सिराज का एनिमेटेड जश्न सोशल मीडिया पर छा गया, जिसने अनुभव और युवा जोश की इस जंग को यादगार बना दिया. मियां भाई के अनुभव से टकराया युवा जोश, सूर्यवंशी का शिकार कर लगाई दहाड़ Zoomमोहम्मद सिराज ने सूर्यवंशी को आउट करने के बाद कुछ यूं मनाया विकेट का जश्न.

नई दिल्ली. अनुभव और उभरती हुई प्रतिभा के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच देखने को मिला. गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने थीं. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी सुर्खियां बटोरीं गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई तीखी जंग ने. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 229 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया था. 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को एक आक्रामक शुरुआत की दरकार थी, और 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने बिल्कुल वैसा ही किया.

इस सीजन पावरप्ले में गेंदबाजों के लिए काल बन चुके वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी पहली ही गेंद पर सिराज को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. इस युवा खिलाड़ी के पास न तो डर था और न ही सिराज के कद का कोई खौफ. सिराज के उसी ओवर में वैभव ने तीन और करारे चौके जड़े, जिससे गुजरात का खेमा और कप्तान दोनों ही दबाव में नजर आने लगे. क्रिकेट में कहा जाता है कि एक महान गेंदबाज वही है जो मार खाने के बाद वापसी करना जानता हो.पारी के तीसरे ओवर में एक बार फिर सिराज और सूर्यवंशी का आमना-सामना हुआ. सूर्यवंशी अभी भी उसी आक्रामक अंदाज में थे, लेकिन सिराज ने अपनी रणनीति बदल ली थी. तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने एक सटीक और तेज बाउंसर फेंकी, जिसने सूर्यवंशी को पूरी तरह चकमा दे दिया. गेंद इतनी गति से आई कि वैभव उसे सही से टाइम नहीं कर पाए. उन्होंने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर डीप में खड़े अर्शद खान के हाथों में समा गई.

मोहम्मद सिराज ने सूर्यवंशी को आउट करने के बाद कुछ यूं मनाया विकेट का जश्न.

A yorker to rattle the batter, a bouncer to dismiss him 🔥

🎥 Mohd. Siraj showing his full range to fetch the wicket of Vaibhav Sooryavanshi 👏👏

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj