Entertainment

CM Vijay Sangeetha : विजय के मुख्यमंत्री बनने पर क्या है पत्नी संगीता का रिएक्शन? तलाक पर बदल लिया फैसला!

Last Updated:May 10, 2026, 17:45 IST

CM Vijay Sangeetha : विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सुपरस्टार की ऐतिहासिक जीत के बीच उनकी पत्नी संगीता की गैरमौजूदगी पर खूब बातें हो रही हैं. शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता-पिता और करीबी दोस्त तृषा कृष्णन तो मौजूद थीं, लेकिन लंदन में रह रही पत्नी संगीता की दूरी ने उनके और विजय के बीच तलाक की अफवाहों को और हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इसे उनके अलग होने का पक्का संकेत मान रहे हैं, वहीं कुछ फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पति की इस बड़ी जीत के बाद संगीता शायद सुलह का मन बना लें. फिलहाल, उनकी चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी बाजी जीत ली है. 10 मई को उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया. यह पल उनके परिवार और फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा पहली पंक्ति में बैठकर अपने बेटे की इस कामयाबी को निहारते हुए काफी इमोशनल नजर आए.

विजय के ऐतिहासिक मौके पर सबकी नजरें जिस शख्स को ढूंढ रही थीं, वो थीं उनकी पत्नी संगीता. मुख्यमंत्री बनने जैसा बड़ा अवसर हो और पत्नी साथ न दिखे, तो चर्चा होना लाजमी है. संगीता और उनके बच्चे इस पूरे समारोह से नदारद रहे, जिसने सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ ला दी है. फैंस अब यह जानने को बेताब हैं कि क्या विजय की इस बड़ी जीत पर संगीता ने उन्हें कोई बधाई संदेश भी भेजा है या नहीं.

खबरों की मानें तो संगीता इस वक्त लंदन में हैं. इतने ऊंचे पद पर आसीन होने के बाद भी विजय के लिए उनकी तरफ से कोई पब्लिक मैसेज या बधाई सामने नहीं आई है. राजनीति और सिनेमा के गलियारों में इस खामोशी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. फैंस हैरान हैं कि आखिर संगीता ने अपने पति के जीवन के सबसे अहम दिन से दूरी क्यों बनाए रखी.

Add as Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर तो अब लोग यह तक कहने लगे हैं कि संगीता का इस समारोह में न आना उनके और विजय के बीच तलाक की खबरों पर पक्की मुहर लगाता है. नेटिजन्स का तर्क है कि अगर कोई पत्नी इतने बड़े दिन पर अपने पति के साथ खड़ी नहीं हो सकती, तो भविष्य में उनके साथ रहने की उम्मीद करना बेकार है. लोगों के लिए यह गैरमौजूदगी महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरा संकेत है.

विजय के वफादार फैंस अभी भी उम्मीद का दामन थामे हुए हैं. सोशल मीडिया का एक धड़ा मान रहा है कि अब जब विजय एक पूरे राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं और उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, तो शायद संगीता अपना मन बदल लें. फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि इस नई शुरुआत के साथ उनके निजी रिश्तों की कड़वाहट भी खत्म हो जाए और संगीता तलाक का फैसला टाल दें.

कुछ लोगों का मानना है कि संगीता अपने फैसलों की पक्की हैं. उनका कहना है कि निजी जिंदगी के मसले अलग होते हैं और पद या पावर से उन्हें बदला नहीं जा सकता. संगीता का इस ‘राज्याभिषेक’ से दूर रहना यह साफ करता है कि वह अपने निजी फैसले से पीछे हटने वाली नहीं हैं. उनकी यह चुप्पी कई अनसुलझे सवालों और संदेहों को जन्म दे रही है.

विजय-संगीता के मतभेदों के बीच एक चेहरा था जिसने सबका ध्यान खींचा, और वो थीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन. थलापति विजय की करीबी दोस्त मानी जाने वाली तृषा न सिर्फ इवेंट में मौजूद थीं, बल्कि पूरे समय सबसे आगे रहकर विजय की अचीवमेंट पर गर्व करती दिखीं. अतीत में विजय और तृषा की दोस्ती को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं, ऐसे में पत्नी की गैरमौजूदगी में तृषा का वहां होने पर तमाम बातें तो बननी थीं.

फिलहाल, तमिलनाडु को अपना नया मुख्यमंत्री तो मिल गया है, लेकिन विजय की निजी जिंदगी की यह गुत्थी अभी भी उलझी हुई है. क्या सत्ता की यह नई चमक उनके बिखरते रिश्तों को जोड़ पाएगी या फिर दूरियां और बढ़ेंगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल, फैंस सिर्फ कयास लगा रहे हैं और संगीता की तरफ से किसी एक बयान का इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj