aaj ka Dhanu rashifal 12 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi grace will shower due to gajakesari and trigrahi yoga

Last Updated:May 12, 2026, 00:08 IST
Aaj ka Dhanu Rashifal 12 may 2026: ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से 12 मई 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज चंद्रमा कुंभ राशि को विदाई देकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से मौजूद शनि के साथ उनकी युति होने वाली है. वहीं, देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के केंद्र भाव में होने से शुभ गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा का यह संचार सभी राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
जमुई: आज 12 मई 2026 के दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके साथ ही चंद्रमा आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में संचार भी करेंगे. चंद्रमा के इस गोचर के कारण चंद्रमा और शनि के बीच युति होने वाली है. गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में आएंगे जिस कारण आज के दिन गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन बनने वाला यह योग काफी उत्तम माना जाता है, और इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर काफी अच्छा देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ हो सकता है आज के दिन आर्थिक रूप से धनु राशि के जातकों का दिन काफी समृद्ध होने वाला है.
आज के दिन इन दो योगों का भी रहेगा प्रभावज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन गजकेसरी योग के अलावा मंगल बुध और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा. इसके साथ ही आज मंगल अपनी स्वराशि मेष में रुचक राजयोग का भी निर्माण करेंगे और सूर्य मंगल की युति से आदित्य मंगल योग का भी प्रभाव रहेगा. इन सभी योग का असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी बड़ी चिंता या तनाव का समाधान मिल सकता है. नौकरी और कामकाज में तेजी बनी रहेगी. पूर्व में किया गया कोई काम आपको बहुत बड़ा लाभ दिला सकता है. आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की भी पूरी संभावना है. आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है.
प्यार में भी अच्छा गुजरने वाला है दिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी शानदार गुजरने वाली है. आज आप को किसी रिश्ते में आने का मौका मिल सकता है. शादी के लिए भी आज आपको प्रस्ताव मिल सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप सिंगल है तो आज के दिन आपकी मुलाकात किसी ऐसे से हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको रिलेशनशिप में जाने का मौका मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज शिक्षण कार्य में भी फायदा होगा. हालांकि सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है. आज के दिन निवेश करने से भी आपको बड़ा फायदा मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the AuthorAmit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



