Sports

IPL 2026 playoff: दिल्ली कैपिटल्स की रिकॉर्ड तोड़ जीत ने उड़ाई 3 टीमों की नींद, प्लेऑफ का पूरा समीकरण बिगाड़ा

होमखेलक्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स की जीत ने उड़ाई 3 टीमों की नींद, प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ा

Last Updated:May 12, 2026, 07:38 IST

IPL 2026 playoff race tight qualification : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के हर मुकाबले के साथ प्लेऑफ की रेस और भी रोचक होती जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स जो पिछले मैच में हार के बाद दौड़ से बाहर मानी जा रही थी उसने पंजाब किंग्स को मात देकर धमाका कर दिया. उसने अपनी उम्मीदों को जिंदा करने के साथ ही बाकी टीमों को टेंशन दे दी. दिल्ली कैपिटल्स की जीत ने उड़ाई 3 टीमों की नींद, प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ाZoomदिल्ली कैपिटल्स की जीत ने उड़ाई 3 टीमों की नींद, प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पिछली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा था उनकी टीम को चमत्कार की उम्मीद है. इस उन्होंने सही साबित करने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ चमत्कारी खेल दिखाया. धर्मशाला में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करने के साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं. कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेली. डेविड मिलर ने भी अर्धशतक लगाया. दिल्ली ने 211 रन का लक्ष्य छह गेंद रहते हासिल कर लिया. न सिर्फ उन्होंने पंजाब किंग्स को चौंका दिया, बल्कि आईपीएल में धर्मशाला में पहली बार 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा भी किया.

तीन विकेट की जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें बाकी बचे हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलना होगा. दो मैच बाकी हैं, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दोनों मैच जीतकर वे 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं. हालांकि सिर्फ जीतना काफी नहीं होगा. उन्हें बड़े अंतर से जीतना जरूरी है ताकि उनका नेट रन रेट (NRR), जो अभी -0.993 है, बेहतर हो सके.

दिल्ली ने तीन टीमों की मुश्किलें बढ़ाई

अक्षर पटेल की टीम ने इस जीत से तीन टीमों के प्लेऑफ के समीकरण को बिगाड़ दिया है. इसमें पंजाब किंग्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है. चेन्नई और राजस्थान के पास 12 अंकों हैं जबकि पंजाब 13 अंकों पर है. सभी के पास 3 मैच बचे हैं. अंतिम क्वालीफाई स्पॉट के लिए दौड़ में अंक बराबर होने की संभावना है. ऐसे में दिल्ली को अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj